{"_id":"5d8660878ebc3e93cc43fa8c","slug":"art-competition-on-clean-india-green-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: बच्चों ने रंगों से सफेद कागज पर उकेरी दुनिया फिर जो कहा उसे सुनकर आपभी सलाम ठोकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: बच्चों ने रंगों से सफेद कागज पर उकेरी दुनिया फिर जो कहा उसे सुनकर आपभी सलाम ठोकेंगे
Sat, 21 Sep 2019 11:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर पेंसिल व रंगों से चित्रकारी करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। हर लड़की व महिला को निडर व साहसी होना चाहिए।
पेटिंग दिखाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
उनके लिए कोई भी काम संभव नहीं है। वह हर काम करने में सक्षम हैं। बस जरूरत है तो स्वाभिमान को जगाने की और कुछ कर दिखाने की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में नारी के लिए कुछ भी करना मुश्किल नहीं है। नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना पराक्रम दिखा रही है।
चित्रकला प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए जागरूकता फैलाने का काम करें। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान में क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया आदि पर सुंदर चित्रकारी करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली छात्राओं ने कहा मनुष्य के लिए जिस प्रकार हवा, पानी आवश्यक है उसी प्रकार स्वच्छता का होना भी जरूरी है। अत: हर मनुष्य को स्वच्छता का संकल्प लेते हुए अपने देश व समाज को स्वच्छ बनाने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
जो परिवर्तन आप दुनिया में देखना चाहते हैं, उसे सबसे पहले स्वयं के लिए अपनाएं। अत: प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छ भारत अभियान के लिए स्वयं से शुरूआत करे। अगर हमें समृद्धि और स्वास्थ्य चाहिए तो हमें स्वच्छता को अपनाना होगा। अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी बनती है।