फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sisamau By-Election: हंगामे के बीच मतदान…सियासी दलों के नेताओं ने की नारेबाजी, तो कहीं अफसरों से हुई नोकझोंक

Thu, 21 Nov 2024 01:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Nov 2024 01:41 PM IST
सार

Kanpur News: सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के साथ ही धीरे-धीरे मतदाताओं ने पोलिंग बूथ का रूख किया। हालांकि, पूरे मतदान के दौरान नोकझोंक और बहस जैसी घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन
Sisamau By Election leaders of parties raised slogans and at some places there was a scuffle with officers
sisamau by election - फोटो : amar ujala

कानपुर में सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के साथ ही पुलिस सवालों के घेरे में आ गई। लोगों का आरोप था कि पुलिस जगह-जगह बैरियर लगाकर अवरोध पैदा कर रही है ओर लोगों को जबरन लौटाया जा रहा है। वहीं, कुछ जगहों पर फर्जी वोटिंग कराने के नाम पर हो रही रोकटोक पर भाजपा-सपा के नेता चुनाव अधिकारियों से उलझ गए।



इस दौरान दो युवकों को फर्जी मतदान करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सीसामऊ उपचुनाव को शांति और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मकबरा मोहल्ले के सभी रास्तों पर बैरियर लगाए गए थे। सुबह करीब नौ बजे मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में घरों से निकले तो पुलिस ने मतदाताओं को टोकना शुरू कर दिया।

Sisamau By Election leaders of parties raised slogans and at some places there was a scuffle with officers
sisamau by election - फोटो : amar ujala

सपा नेता नीलम रोमिला सिंह भी पहुंची
इस पर लोगों ने पूछताछ के नाम पर परेशान करने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर महिला सपा नेता नीलम रोमिला सिंह भी पहुंच गईं। इस दौरान उनकी कोहना थाना प्रभारी अवधेश कुमार से नोकझोंक हो गई। हंगामा बढ़ने पर एसीपी कर्नलगंज टीबी सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और सपा नेता व मोहल्ले के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

Sisamau By Election leaders of parties raised slogans and at some places there was a scuffle with officers
sisamau by election - फोटो : amar ujala

पुलिस ने सभी को घरों में जाने को कहा
शाम चार बजे पुलिस ने चमनगंज स्थित मुस्लिम जुबली स्कूल फहीम अंसारी और शानू नामक दो युवकों को फर्जी मतदान के आरोप में पकड़ा। हालांकि युवकों का कहना था कि वे मां को वोट डलवाने स्कूटी से लाए थे, पुलिस ने उनको पकड़ लिया। वहां भीड़ जुटी और स्थिति तनाव पूर्ण होती देख पुलिस ने सभी को घरों में जाने को कहा, तो लोग वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sisamau By Election leaders of parties raised slogans and at some places there was a scuffle with officers
sisamau by election - फोटो : amar ujala

सपा कार्यकर्ता ने थानेदार पर लगाया पीटने का आरोप
मुस्लिम जुबली बालिका इंटर कॉलेज चमनगंज में सुबह राशिद अहमद नाम का युवक सपा एजेंट बनने जा रहा था। पुलिस ने उसे रोक दिया। आरोप है कि उसके आपत्ति करने पर चमनगंज थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने उसे पीटा। सूचना पर जुटे सपा समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सपा प्रत्याशी वहां पहुंचीं और पुलिस पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची एडीसीपी मुख्यालय अमिता सिंह ने लाउड हेलर से चेतावनी देकर लोगों को वहां से हटाया।

विज्ञापन
Sisamau By Election leaders of parties raised slogans and at some places there was a scuffle with officers
sisamau by election - फोटो : amar ujala

राह में रोड़े अटकाते रहे पुलिस के बैरियर
सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के चमनगंज घोसियाना, बेकनगंज थाने वाली रोड, परेड, ग्वालटोली मकबरा, ग्वालटोली चौराहा, डिप्टी पड़ाव चौराहा, हलीम कालेज चौराहा समेत कई स्थानों पर पुलिस ने बैरियर लगाया था। इसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आयोग के नियमों और शांति पूर्ण मतदान का हवाला देकर शांत कराया। वहीं, पोलिंग सेंटर से सौ मीटर दूर दोनों तरफ बैरियर लगाकर मतदाता पर्ची और वोटर आईडी दिखाने पर ही मतदाताओं को मतदान केंद्र की तरफ जाने देने पर भी सोशल मीडिया पर खूब शिकायतें हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed