{"_id":"5eeecc2f8ebc3e4325012cfb","slug":"anamika-shukla-case-mastermind-accused-also-got-job-on-fake-documents","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनामिका प्रकरण में हो रहे हर रोज नए खुलासे, अब सामने आया ये सच, इस एक नाम की तलाश में जुटी है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका प्रकरण में हो रहे हर रोज नए खुलासे, अब सामने आया ये सच, इस एक नाम की तलाश में जुटी है पुलिस
Sun, 21 Jun 2020 09:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
फर्जी शिक्षिकाएं और जालसाज पुष्पेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला प्रकरण में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अनामिका शुक्ला प्रकरण के मास्टरमाइंड सुशील कौशल (पुष्पेंद्र) ने नौकरी पाने के दौरान जो अभिलेख लगाए थे उनके माध्यम से असली सुशील कौशल की तलाश शुरू कर दी गई है। कायमगंज बीईओ शैक्षिक अभिलेख वाले स्कूलों को खोजने के लिए फिरोजाबाद गए हैं।
मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र
- फोटो : अमर उजाा
अनामिका शुक्ला के नाम से प्रदेशभर में फर्जीवाड़ा करने वाला मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र भी फर्जी शिक्षक निकला है। वो मैनपुरी जिले के कुरावली में तैनात शिक्षक सुशील कुमार कौशल के अभिलेखों से फर्रुखाबाद में नौकरी कर रहा था।
फर्जी शिक्षिका, मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
पुष्पेंद्र कंपिल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर खास में भी सुशील कौशल के अभिलेखों से नौकरी कर रहा था। उसके पकड़े जाने के बाद विभागीय जांच बीईओ कायमगंज को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनामिका शुक्ला प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी पाने के दौरान पुष्पेंद्र ने सुशील कौशल के जो शैक्षिक अभिलेख लगाए थे वह फिरोजाबाद जिले के विद्यालयों के थे। उन विद्यालयों की खोज करने केे लिए कायमगंज बीईओ रवाना हो गए हैं, ताकि असली सुशील कौशल की भी जानकारी हो सके और हकीकत तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
फर्जी शिक्षिका अनामिका शुक्ला प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
सूत्र बताते हैं कि कायमगंज बीईओ फिरोजाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर शैक्षिक अभिलेख वाले स्कूलों के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। विद्यालय के नाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फिर भी जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय की खोज कर जांच करवाने का आश्वासन दिया है।