{"_id":"6195f6030a24b556f37af885","slug":"amount-of-pollution-in-the-air-of-kanpur-increased-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिगड़ती जा रही कानपुर की आब-ओ-हवा, हरकत में आईं पानी की तोपें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिगड़ती जा रही कानपुर की आब-ओ-हवा, हरकत में आईं पानी की तोपें
Thu, 18 Nov 2021 12:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
पानी की तोप
- फोटो : अमर उजाला
मौसम में नमी और बादल होने से बुधवार को शहरी क्षेत्र में प्रदूषण की मात्रा में फिर से इजाफा हुआ है। एक दिन पहले आईआईटी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 257 था। अब यह 305 तक पहुंच गया। इसी तरह बाकी क्षेत्रों के एक्यूआई में भी पांच से 10 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है।
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के अधिशासी अभियंता (पर्यावरण) आरके पाल ने बताया कि चारों एंटी स्मॉग गन सुबह सात से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर तीन बजे से पानी का छिड़काव करेंगी। यह समय इसलिए चुना गया है, ताकि यातायात का दबाव बढ़ने से पहले प्रमुख रूटों में पानी का छिड़काव हो जाए और जाम भी न लगे।
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
एंटी स्मॉग गन के रूट
दो एंटी स्मॉग गन जीटी रोड पर आईआईटी से रामादेवी होते हुए एयरपोर्ट तक छिड़काव करेंगी। तीसरी गाड़ी विजय नगर से साउथ सिटी में गोविंद नगर, किदवई नगर सहित अन्य मोहल्लों में और चौथी गाड़ी रामबाग, अस्सी फीट रोड, नेहरू नगर, मोतीझील, स्वरूप नगर, आर्य नगर, छह बंगलिया रोड, बजरिया आदि मोहल्लों में छिड़काव करेगी। इसके अलावा दो टैंकरों से भी सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू कराया गया है।

प्रदूषण की स्थिति (एक्यूआई)
आईआईटी क्षेत्र 305
नेहरू नगर क्षेत्र 286
किदवई नगर क्षेत्र 238
एनएसआई कल्याणपुर क्षेत्र 235
आईआईटी क्षेत्र 305
नेहरू नगर क्षेत्र 286
किदवई नगर क्षेत्र 238
एनएसआई कल्याणपुर क्षेत्र 235
विज्ञापन
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
चार साल बाद पारा @10.7
सुबह से लेकर शाम तक बादल रहने की वजह से बुधवार को ठंडक में इजाफा हुआ। न्यूनतम पारा (10.7 डिग्री) चार साल बाद पहली बार नवंबर में इतना कम रहा। 2017 में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। बादलों की वजह से दिन के तापमान में एक डिग्री की कमी के साथ पारा 27 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक दो दिनों तक बादलों का असर रहने की संभावना है। 19 को कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।