फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमित शाह ने '4बी' से ली सपा-बसपा और कांग्रेस की चुटकी, बताया विपक्ष का 'डे प्लान फॉर प्रधानमंत्री'

Thu, 31 Jan 2019 08:55 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Jan 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
amit shah targets akhilesh mayawati rahul and priyanka
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अमित शाह ने गठबंधन करने वाले दलों पर खूब तंज कसे। कहा कि गठबंधन की सरकार बनी तो देश में हर दिन नया प्रधानमंत्री होगा। रविवार वाले दिन सबकी छुट्टी होगी। सोमवार को बहन जी, मंगलवार को अखिलेश, बुधवार को ममता, गुरुवार को शरद पवार, शुक्रवार को देवगौड़ा, शनिवार को स्टालिन पीएम बन जाएंगे। रविवार को देश छुट्टी पर हो जाएगा।
amit shah targets akhilesh mayawati rahul and priyanka
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2019 के चुनाव में भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया है। कार्यकर्ताओं से पूछा कि भाजपा से प्रधानमंत्री कौन बनेगा तो जवाब मिला मोदी। फिर पूछा गठबंधन में प्रधानमंत्री कौन? तो जवाब आया कोई नहीं। 

 
amit shah targets akhilesh mayawati rahul and priyanka
लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala
शाह विपक्ष पर नए-नए कटाक्ष करते रहे। भाजपा और विपक्ष के लिए 4बी के मायने भी समझाए। बोले, भाजपा के लिए 4बी का मतलब ‘बढ़ता भारत, बनता भारत’ है। विपक्ष के लिए 4बी का मतलब बुआ, भतीजा, भाई और बहन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
amit shah targets akhilesh mayawati rahul and priyanka
रैली में यूपी सीएम के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं अन्य नेता
शाह ने कहा चुनाव से पहले गठबंधन के सभी नेता एनआरसी मुद्दे पर रुख जनता के सामने स्पष्ट करें कि घुसपैठियों को रहने देना चाहते हैं या नहीं।
विज्ञापन
amit shah targets akhilesh mayawati rahul and priyanka
अमित शाह रैली
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए भाजपा कोई समझौता नहीं करेगी। अबकी भाजपा की सरकार बनी तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक कटक से अटक तक घुसपैठियों को टिकने नहीं दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed