कानपुर के निराला नगर मैदान में भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने 14 जिलों से आए 17 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया पर इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे यूपी पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के चीथड़े उड गए।
{"_id":"5c51b30abdec22108404bcbc","slug":"two-animals-start-fighting-in-front-of-up-cm-fleet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के काफिले से टकराने वाले था उन्हीं का फरमान, तभी हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के काफिले से टकराने वाले था उन्हीं का फरमान, तभी हुआ कुछ ऐसा
Wed, 30 Jan 2019 07:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 30 Jan 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
फ्लीट के रास्ते में लड़ पड़े सांड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीवीआईपी गेट में घुस गया सांड़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 जनवरी को आदेश दिया था कि सड़कों पर घूमने वाले सभी छुट्टा जानवर 10 जनवरी तक गो संरक्षण केंद्रों में बंद कर दिए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री का ये आदेश तब आया था जब ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने स्कूलों में आवारा जानवरों को बंद करना शुरु कर दिया था। कुछ दिन जोर शोर से अभियान चला फिर सब धाराशाही हो गया।
सड़क पर लड़ते हुए सांड़
मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस को धता बताते हुए कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता अपने वाहनों से मैदान तक पहुंच गए। असुरक्षा का आलम यह रहा कि फ्लीट रूट पर दो सांड़ लडऩे लगे, जिनके हमले में एक सिपाही भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी रास्ते से गुजरने वाला था डिप्टी सीएम का काफिला
भाजपा बूथ सम्मेलन में वीआइपी इंट्री गेट एक सांड़ घुस आया। इंट्री गेट पर तैनात सिपाही ने जब सांड़ को खदेड़ा तो उसने सिपाही को पटक दिया। इसके बाद अन्य सिपाहियों ने सांड़ को खदेड़कर भगाया। उधर, फ्लीट रूट के पास सड़क पर दो सांड़ों के लडऩे से अफरा तफरी मच गई। यह तब हुआ जब सुबह से नगर-निगम का कैटल कैचिंग दस्ता जानवरों की धर पकड़ कर रहा था।
विज्ञापन
आवारा जानवर
सुरक्षा व्यवस्था का यह आलम तब है जब देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक सभा चुनाव का बिगुल फूकने के लिए शहर आ रहे थे। अन्य दिनों में क्या हालात होते होंगे यह किसी से छुपे नहीं हैं।