फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में चलती कार में हत्या: सिपाही था अमन का पहला पति, चालक रिश्तेदार; इस कारण बहनोई ने तोड़ा सूरज से रिश्ता

Wed, 25 Sep 2024 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Sep 2024 11:36 AM IST
विज्ञापन
Aman first husband is a constable Sister-in-law broke off relations with Suraj after his sister-in-law married
murder in kanpur - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के शिवराजपुर के बोझा ग्राम पंचायत के मदारीपुर गांव निवासी सूरज यादव सोमवार देर रात पैतृक गांव पहुंचा। यहां परिवार के विजय, वीर सिंह, बड़ी अम्मा और भाभी सीमा ने उन्हें दिलासा दी। सूरज और अमन ने वर्ष 2011 में कोर्ट मैरिज कर दूसरी शादी की थी। सूरज के मुताबिक, अमन का पहला पति लालू पुलिस में सिपाही है। 


 
Aman first husband is a constable Sister-in-law broke off relations with Suraj after his sister-in-law married
Hamirpur Murder - फोटो : अमर उजाला
वहीं पहली पत्नी शशि और उससे एक बेटा है। हालांकि वे अब कहां हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। त्रिभुवन से मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। सूरज ने ही त्रिभुवन को अंबेडकर नगर में किराये पर रखवाया था। सूरज के मुताबिक, शादी के बाद बहन विमला और बहनोई धर्मेंद्र ने दोनों से रिश्ता तोड़ लिया था। 

 
Aman first husband is a constable Sister-in-law broke off relations with Suraj after his sister-in-law married
Hamirpur Murder - फोटो : अमर उजाला
रात करीब आठ बजे हमीरपुर की जरिया पुलिस गांव पहुंची और घटना के बारे में बच्चों से पूछताछ की। सूरज ने बताया कि कार चालक संजीव उनके बहनोई का सगा भतीजा है। सूरज का बड़ा भाई राम सिंह यादव बिकरू कांड का आरोपी है और घटना के बाद से गैंगस्टर में जेल में बंद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aman first husband is a constable Sister-in-law broke off relations with Suraj after his sister-in-law married
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
खेरेश्वर घाट पर हुआ महिला का अंतिम संसकार, पति ने दी मुखाग्नि
हमीरपुर में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर रात महिला का शव लेकर पति सूरज और बेटा शिव उर्फ रामजी अपने मूल निवास बोझा ग्राम पंचायत के मदारीपुर गांव पहुंचे थे। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे परिजन और मिलने वाले लोग शव लेकर खेरेश्वर घाट पहुंचे। पति सूरज ने अमन के शव को मुखाग्नि दी। इस मौके पर मृतका के जेठ विजय यादव, देवर वीर सिंह यादव के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Aman first husband is a constable Sister-in-law broke off relations with Suraj after his sister-in-law married
Hamirpur Murder - फोटो : अमर उजाला
वीर सिंह पर छह आपराधिक मामले दर्ज
वीर सिंह राजपुर थाने से हिस्ट्रीशीटर है, उसके खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 1995 में उसके खिलाफ राजपुर थाना में हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी वर्ष मारपीट व एससीएसटी एक्ट के मुकदमा भी पुलिस ने दर्ज किया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed