{"_id":"5c03e8f0bdec22418e1adc22","slug":"akhilesh-yadav-targets-cm-yogi-by-using-lord-hanuman-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर सियासत में आया 'बजरंगबली का नाम', अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी को लिया निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर सियासत में आया 'बजरंगबली का नाम', अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी को लिया निशाने पर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 03 Dec 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के चुनावी मुद्दों के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा कि वह बंदर भगाने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय है, विकास और असली मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। सपा प्रमुख ने कांग्रेस और भाजपा को एक जैसा बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने शौचालय का एक गड्ढा खुदवाया था और भाजपा दो खुदवा रही है। राम मंदिर पर सपा के स्टैंड के मामले में अखिलेश यादव ने सवाल अनसुना कर दिया।
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव रविवार को एक वैवाहिक समारोह में कैंट स्थित मंटोरा हाउस आए थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कनपुरियों को दुख तो होता होगा कि मेट्रो नहीं चल पाई। वह भी यही सोच कर आए थे कि मेट्रो से चलेंगे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा चाहती है कि गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर बहस न हो। जानबूझकर ऐसे मुद्दे लाते हैं। असली भगवान तो विकास है। रसूलाबाद में नोटबंदी के दौरान पैदा हुए खजांची का जैसा घर बना वैसा पांच लाख गरीबों का बनना चाहिए। उद्यमी, व्यापारी डर रहे हैं। मॉब लिचिंग हो रही है।
डेमो पिक
इसके पहले अखिलेश सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के बेटे अहमर फजल मून के वैवाहिक समारोह में शिरकत करने के लिए दूधवाला बंगला सिविल लाइंस गए। यहां से तिलकनगर स्थित रौनक टंडन के यहां मिलने गए। सुबह सपाई गंगापुल, जाजमऊ में अखिलेश यादव के स्वागत के लिए इकट्ठे रहे, लेकिन काफिला रुका नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
अखिलेश यादव ने कहा कि बदमाशों को फर्जी तरीके से गोली मारी जा रही है। पहली बार इतनी संख्या में पुलिसवालों को भी गोली लगी। मुख्यमंत्री जब ठोंकने वाली बात करेंगे तो ऐसा ही होगा। पश्चिमी यूपी में इतने एनकाउंटर हुए, क्या अपराध कम हुआ? धोखा देने के लिए फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। कमीशनखोरी हो रही है। हर तरफ से उंगली उठ रही। आयोगों की सबसे अधिक नोटिसें इसी सरकार को मिली हैं।
विज्ञापन
डेमो पिक
सेल्फी लेना हो तो लखनऊ आना
हाजी फजल महमूद के घर सपाइयों की भीड़ से अफरातफरी पर अखिलेश यादव नाराज हो गए। इसी तरह सपाइयों की भीड़ ने कैंट में धक्कामुक्की की। कुछ नेता अखिलेश के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में एक-दूसरे को धकियाते रहे। इस पर उन्होंने कहा कि सेल्फी लेना हो तो लखनऊ आना।
हाजी फजल महमूद के घर सपाइयों की भीड़ से अफरातफरी पर अखिलेश यादव नाराज हो गए। इसी तरह सपाइयों की भीड़ ने कैंट में धक्कामुक्की की। कुछ नेता अखिलेश के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में एक-दूसरे को धकियाते रहे। इस पर उन्होंने कहा कि सेल्फी लेना हो तो लखनऊ आना।