अखिलेश यादव ने औरैया में मौजूदा योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला। अखिलेश ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि धान खरीद में यूपी सरकार ने किसानों को धोखा दिया।
केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार मंहगाई बढ़ाती जा रही है, जीएसटी से व्यापारी परेशान और बाजार बर्बाद हैं।
बीजेपी सरकार ने युवाओं की नौकरियां छीन ली। हज सब्सिडी खत्म करने पर बोलते हुए कहाकि भाजपा सरकार ने सपा सरकार द्वारा शुरू किए गए मथुरा, बरसाना सहित अन्य तीर्थस्थलों के विकास कार्यों को रोका, श्रवण यात्रा को भी रोका दिया।
भाजपा सरकार ने इज्जत घर को भगवा रंग में रंग कर धर्म का अपमान किया । योगी सरकार पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने बोला हमला कहा- जो हिन्दू धर्म का अपमान करते हों उन्हें अन्य धर्मों की चिंता नहीं हो सकता सपा सरकार द्वारा शुरू किए गए हिन्दू धर्मस्थलों के विकास कार्यों को जो सरकार रोक सकती है उससे हज सब्सिडी की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और नौजवान के सवाल पर फेल हुई है।