{"_id":"5aa7a2bc4f1c1ba7758b5377","slug":"akhilesh-yadav-statement-about-naresh-agrawal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जया बच्चन को लेकर दिए नरेश अग्रवाल के बयान पर अखिलेश का पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जया बच्चन को लेकर दिए नरेश अग्रवाल के बयान पर अखिलेश का पारा चढ़ा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 14 Mar 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए नरेश अग्रवाल के जय बच्चन को लेकर दिए बयान से अखिलेश काफी नाराज हैं। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि जया बच्चन पर की गई अभद्र टिप्पणी के लिए वह बीजेपी के नरेश अग्रवाल द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हैं। नरेश अग्रवाल ने जो बयान दिया, वह फिल्म जगत के साथ ही भारत की हर महिला का भी अपमान है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने लिखा कि अगर सच में बीजेपी नारी का सम्मान करती है तो तत्काल नरेश अग्रवाल के खिलाफ कदम उठाये। उन्होंने मांग की है कि नरेश अग्रवाल के बयान के खिलाफ महिला आयोग को भी कार्रवाई करनी चाहिए।
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
अखिलेश का ट्वीट...
श्रीमती जया बच्चन जी पर की गयी अभद्र टिप्पणी के लिए हम भाजपा के श्री नरेश अग्रवाल के बयान की कड़ी निंदा करते है. ये फिल्म जगत के साथ ही भारत की हर महिला का भी अपमान है. भाजपा अगर सच में नारी का सम्मान करती है तो तत्काल उनके ख़िलाफ कदम उठाये. महिला आयोग को भी कार्रवाई करनी चाहिए.

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 13, 2018
जया बच्चन और नरेश अग्रवाल
नरेश अग्रवाल ने कहा था कि पार्टी ने उनकी तुलना फिल्म अभिनेत्री से की है 'जो फिल्मों में नाचती थीं।' हालांकि उनके बयान से वहां बैठे भाजपा नेता असहज हो गए पार्टी ने फौरन इस बयान से खुद को अलग कर लिया था। उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि अगर मेरी किसी बात से ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं. लेकिन जब उनसे माफी मांगने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने मीडिया से कहा, ' खेद शब्द का मतलब आप समझते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
गौरतलब है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद नरेश अग्रवाल ने कहा था कि सपा में फिल्म में काम करने वाली से मेरी हैसियत तय कर दी गई। उनके नाम पर हमारा टिकट काट दिया गया, इसको मैं उचित नहीं समझता। दरअसल समाजवादी पार्टी ने इस बार उनकी जगह जय बच्चन को राज्यसभा का टिकट दिया है, इसी नाराज होकर उन्होंने सपा छोड़ा है। लेकिन उनके इस बयान के बाद की सोशल मीडिया पर कोई खूब आलोचना की गई। अपने 38 साल के करियर में नरेश अग्रवाल 4 बार पार्टी बदल चुके हैं। एक बार तो उन्होंने अपनी पार्टी भी बनाई थी। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी पर भी 2014 के चुनाव में उन्होंने कई विवादित बयान दिए थे। उन्होंने कहा था एक चाय बेचने वाला कभी भी देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता है। अग्रवाल ने कहा था एक चाय के दुकान से उठने वाला नजरिया कभी राष्ट्रीय स्तर का नहीं हो सकता।