अाप चाय पीने के बहुत शाैकीन हैं। अपनी चाय खुद ही बनाना पसंद करते हैं। एेसे में अाप चाय बनाने के लिए किचेन में पहुंचे अाैर दूध का पैकेट फाड़कर दूध काे भगाैने में डाला पर तभी दूध में कुछ तैरता हअा नजर अाया। जानिए क्या है पूरा मामला
2 of 4
दूध के पैकेट से निकला यह जीव
फतेहपुर के ज्वालागंज इलाके में एक चाय की दुकान पर दूध के पैकेट से मरा चूहा निकलने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची खाद्य टीम ने दूध का नमूना लिया और जांच के लिए जन विश्लेषण केंद्र भेज दिया है।
ज्वालागंज में अक्षय की चाय की दुकान है। सोमवार को वह मोहम्मद फरहान की दुकान से दूध का पैकेट लेकर अाया था। अक्षय ने बताया कि दूध के पैकेट को जब घर में खोला तो उसमें दूध के साथ मरा चूहा निकला। वह भाग कर दुकान में दध का पैकेट वापस करने पहुंचा।
4 of 4
दूध के पैकेट से निकला चूहा
एेसे में वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित चाय की दुकान गए और उन्होंने दूध का नमूना लिया। उन्हाेंने दूध के पैकेट में बाराबंकी का पता लिखा है। इसलिए बाराबंकी के अभिहित अधिकारी को इसकी सूचना दे दी गई है।