फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाय और सत्ता को लेकर अखिलेश ने दिया चौंकाने वाला बयान

Wed, 29 Nov 2017 03:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 29 Nov 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about government and cow
औरैया में अखिलेश यादव
यूपी के औरैया में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार, सपा सरकार की योजनाओं को बंद कर रही है। नोटबंदी सिर्फ समाजवादियों को रोकने के लिए की गई। नोटबंदी से कोई भ्रष्टाचार नहीं रुका। गाय की बात करते हैं मगर यदुवंशी और समाजवादी लोग तो गाय व भैंस दोनों पालते हैं। 

 
akhilesh yadav statement about government and cow
औरैया में अखिलेश यादव
सपा नेता की श्रद्धांजलि सभा के बाद अखिलेश यादव ने वर्तमान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कोई काम किया हो तो बताएं। हमने एक्सप्रेस वे बनवाया अब वह उसी पर विमान उड़ा रहे। मेट्रो हमने चलाई और उद्घाटन वो कर रहे हैं। नोट बंदी सिर्फ समाजवादियों को रोकने के लिए की गई थी कि कहीं समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार न बन जाए। नोटबंदी से भ्रष्टाचार और बढ़ा है। 
जीएसटी पर लाभ होगा या नहीं यह तो भाजपा के नेता भी नहीं जानते। सपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को बंद किया जा रहा है। नेता जी ने हमें काम करने का मौका दिया हमने पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया। हमसे अच्छी तरह कोई गाय नहीं पाल सकता है। हम लोगों के यहां कई गाय, भैंस हैं।
 
akhilesh yadav statement about government and cow
औरैया में अखिलेश यादव
बिधूना में प्रधान के पिता की मौत पर दी श्रद्धांजलि 
औरैया एरवाकटरा के सपा नगर अध्यक्ष राजू वर्मा की पिछले दिन डेंगू से दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी। मंगलवार को सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद अखिलेश बिधूना क्षेत्र के गांव कन्नपुर के प्रधान ब्रजमोहन यादव के पिता की मौत पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about government and cow
औरैया में अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पार्टी के नेता व पूर्व प्रधान तथा क्रय विक्रय संघ के अध्यक्ष मुख्तयार सिंह यादव की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। उनके पुत्र ब्रजमोहन के परिवार के बीच बैठकर ढांढस बंधाया। इसके बाद वह एरवाकटरा पहुंचे और नगर अध्यक्ष राजू वर्मा की मौत पर शोक संवेदना प्रकट की। कहा कि हमने एक युवा साथी खो दिया है। जब हम पहली बार कन्नौज सीट से चुनाव लड़े थे तो राजू ने उन्हें एरवाकटरा वासियों से मिलवाया था। उनका संघर्ष पार्टी नहीं भुला सकती।  कहा कि वह लोग अकेला न समझे पार्टी उनके साथ है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रदीप यादव, सपा नेता गुड्डू वर्मा, रचना सेंगर समेत कई सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed