फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश यादव को देख फफक कर रोई उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां, क्यों बोले यह है नाकामी का प्रमाण

Wed, 25 Dec 2019 09:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 25 Dec 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav met dead misdeed victim's family member in unnao
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के एसपी कार्यालय में खुद को आग लगाकर जान देने वाली दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने घटना के बारे जानकारी हासिल करने की कोशिश की तो बीमार मां फफक पड़ी। पूर्व में पीड़िता द्वारा दिए गए 200 शिकायती पत्रों को अखिलेश के हाथ में थमाते हुए बोली बेटी पर पुलिस ने जो सितम ढाया यह शिकायती पत्र उसका प्रमाण हैं।


 
akhilesh yadav met dead misdeed victim's family member in unnao
उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित मृतका के परिवार से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय थाना से लेकर जिला व प्रदेश के अधिकारियों को यह शिकायती पत्र देकर बेटी ने न्याय मांगा पर किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। अखिलेश यादव को आपबीती बताते परिजनों की आंख नम हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी अवधेश सिंह बेटी को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

 
akhilesh yadav met dead misdeed victim's family member in unnao
उन्नाव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं समय-समय पर उससे रुपये और जेवर भी लेता रहा। जब बेटी के पास कुछ नहीं बचा तो उसने शादी से इंकार कर दिया था। आरोपी के शादी से मुकरने पर बेटी टूट गई थी। वह न्याय के लिए लगातार हसनगंज थाना से लेकर एसपी कार्यालय तक महीनों चक्कर लगाती रही थी पर किसी ने उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav met dead misdeed victim's family member in unnao
उन्नाव पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
30 सितंबर 2019 को आरोपी अवधेश व उसके परिवार के तीन अन्य लोगों ने घर पर चढ़ाई कर बेटी व अन्य परिवार के लोगाें को जान से मारने की धमकी दी थी। बेटी ने फिर से एसपी से कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली पर किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की थी।

 
विज्ञापन
akhilesh yadav met dead misdeed victim's family member in unnao
उन्नाव पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
चार माह बीतने के बाद जब आरोपी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी तो बेटी ने अपना धैर्य खो दिया था और 16 दिसंबर को एसपी कार्यालय जाकर आग लगा ली थी। पिछले एक साल में बेटी ने 200 शिकायती पत्र थाना से लेकर शासन प्रशासन को दिए थे पर किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी थी। पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो बेटी की जान न जाती। पूर्व मुख्यमंत्री ने परिवार की ओर से दिए गए शिकायती पत्रों को अपने पास रख लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed