फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यशवंत सिन्हा ने अखिलेश के पैतृक गांव में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, फहराया 158 फुट ऊंचा तिरंगा

Sun, 26 Jan 2020 11:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Jan 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav celebrated Republic Day with pomp, reaching the ancestral village
अखिलेश यादव ने पैतृक गांव पहुंच धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इटावा के सैफई में कार्यक्रम में पहुंचकर अखिलेश यादव कार्यकर्ताओ से मिले। इस दौरान पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भी अखिलेश यादव के साथ मौजूद रहे। दोनों ने भाजपा सरकार पर एक साथ हमला बोला।


 
Akhilesh Yadav celebrated Republic Day with pomp, reaching the ancestral village
अखिलेश यादव ने पैतृक गांव पहुंच धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस - फोटो : amar ujala
महोत्सव पंडाल में भारत सरकार के पूर्व वित्त मंत्री और प्रोफेसर सांसद रामगोपाल यादव के साथ उन्होंने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान भी किया। इस मौके पर प्रोफेसर रामगोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज का विकास करती है।

 
Akhilesh Yadav celebrated Republic Day with pomp, reaching the ancestral village
अखिलेश यादव ने पैतृक गांव पहुंच धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस - फोटो : amar ujala
जो आपने पूर्व में मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव के समय देखा होगा और उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी कोई भी ऐसा काम नहीं कर रही है जिससे कि लोगों में उनकी छवि अच्छी हो सके। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी देशवासियों को बधाई दी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav celebrated Republic Day with pomp, reaching the ancestral village
अखिलेश यादव ने पैतृक गांव पहुंच धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा जिस संविधान के लिए  महात्मा गांधी से लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संघर्ष किया जो संकल्प लिया था उस संकल्प को मैं हमेशा आगे बढ़ाता रहूंगा। जहां देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं हमें यह भी आकलन करना चाहिए कि 71 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं तो हमारे किसान और समाज कितना खुश है।

 
विज्ञापन
Akhilesh Yadav celebrated Republic Day with pomp, reaching the ancestral village
अखिलेश यादव ने पैतृक गांव पहुंच धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस - फोटो : amar ujala
क्या हमारे नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। क्या हमारी अर्थव्यवस्था सही है। उन्होंने कहा जिस तरह का काम सरकार कर रही हैं क्या इस लोकतंत्र में किसी भारतीय राजनेता की भाषा धमकी की हो सकती है। उत्तर प्रदेश से ही प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दोनों की भाषा शैली जनता को धमका रही है। जिससे लोगों में डर और भय बढ़ा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed