लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन देश की राजनीति में पारा अपने चरम पर पहुंच चुका है। लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने सातवें चरण के मतदान के लिए अपनी पूरी ताकत झौंक दी है।
2 of 5
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, अमित शाह, पीएम मोदी
इसी बीच चुनाव प्रचार खत्म होने से ठीक पहले पीएम मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ पांच सालों में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसके ठीक बाद सोशल मीडिया के जरिए समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोल दिया।
3 of 5
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती
अखिलेश यादव ने कहा कि ‘विकास’ पूछ रहा है: प्रधान जी की पहली प्रेस वार्ता देखी क्या? लगता है ‘मन की बात’ का अंतिम एपिसोड रेडियो की जगह TV पर प्रसारित हुआ है। बेचारे मीडिया वाले अपने प्रश्नों को लेकर बैठे ही रह गये ‘अनुशासित सिपाही’ मौन ही रहे।
4 of 5
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए भाजपा पर वार करते हुए कहा है कि '23 मई को जब परिणाम आएं तो बीजेपी को छुपने के लिए कहीं जगह न मिले'। 23 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा और गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर रही है।
5 of 5
अखिलेश यादव
- फोटो : Twitter
अखिलेश यादव की मानें तो भाजपा उत्तर प्रदेश में चुनाव पहले ही हार चुकी है। बस परिणाम आने का इंतजार किया जा रहा है। अखिलेश यादव सोशल मीडिया के जरिए भाजपा और पीएम मोदी पर अक्सर हमलावर रहते हैं।