SC/ST पर अखिलेश ने फिर बीजेपी को घेरा, कही ये बात
ये लिखा ट्वीट
अखिलेश ने अपने ट्वीट के साथ ही एक फोटो भी पोस्ट की। फोटो के साथ लिखा कि ''ये एक गंभीर और बेहद संवेदनशील मुद्दा है और सार्वजनिक सामाजिक अपमान का विषय भी। ये दर्शाता है कि जिन समाजों को संविधान ने संरक्षण प्रदान किया है उनके प्रति सरकार का दृष्टिकोण कितना उपेक्षापूर्ण है। घोर निंदनीय।''
ये एक गंभीर और बेहद संवेदनशील मुद्दा है और सार्वजनिक सामाजिक अपमान का विषय भी ये दर्शाता है कि जिन समाजों को संविधान ने संरक्षण प्रदान किया है उनके प्रति सरकार का दृष्टिकोण कितना उपेक्षापूर्ण है।घोर निंदनीय। pic.twitter.com/Pq5RnbYkYv
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 1, 2018
बीती 2 अप्रैल को भी अखिलेश ने ‘दलित-नीति’ पर ट्विट कर मौजूदा सरकार को घेरा था। उस ट्वीट में अखिलेश ने लिखा था कि ''सरकार की ये कैसी ‘दलित-नीति’ है कि न तो वो दलितों की मूर्तियां तोड़ने से लोगों को रोक रही है न उनकी हत्याएं करने से और ऊपर से नाम व एक्ट बदलने की भी साज़िश हो रही है। ये सब क्यों हो रहा है और किसके इशारे पर, ये बड़ा सवाल है। क्या दलितों को सरकार से मोहभंग की सज़ा दी जा रही है?''
सरकार की ये कैसी ‘दलित-नीति’ है कि न तो वो दलितों की मूर्तियां तोड़ने से लोगों को रोक रही है न उनकी हत्याएं करने से और ऊपर से नाम व एक्ट बदलने की भी साज़िश हो रही है। ये सब क्यों हो रहा है और किसके इशारे पर, ये बड़ा सवाल है। क्या दलितों को सरकार से मोहभंग की सज़ा दी जा रही है?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 2, 2018