जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं घमासान बढ़ता ही जा रहा है। राजनीतिक दल अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। वहीं यूपी में दोबारा अपने पैर जमाने के लिए अखिलेश यादव भी जगह-जगह सभाएं आयोजित कर एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।
2 of 6
फर्रुखाबाद पहुंचे अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
आज अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पहुंचे। कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के अचरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी करने बाले लोगों से वोटबंदी कर बदला लेने का समय आ गया है।
3 of 6
फर्रुखाबाद पहुंचे अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश बोले कि नोटबंदी से तमाम लोग बेरोजगार हो गए। शिक्षा मित्रों को समाजवादी लोगों ने समायोजित कर दिया था।
4 of 6
फर्रुखाबाद पहुंचे अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रदेश में बाबा जी की सरकार ने शिक्षा मित्रों को पैदल कर दिया है। करीब 1000 शिक्षा मित्रों ने आत्महत्या कर ली।
5 of 6
फर्रुखाबाद पहुंचे अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
सभा में अखिलेश बोले कि हम वादा करते हैं समाजवादी लोग शिक्षा मित्रों को नौकरी दिलाने का काम करेंगे।