{"_id":"6ad4697b1aadefc5ec0d6186","slug":"kanpur-two-transgender-individuals-arrested-for-misbehaving-with-passengers-at-the-central-station-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों से अभद्रता, आरोपी दो किन्नर गिरफ्तार, आरपीएफ बोली- जारी रहेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों से अभद्रता, आरोपी दो किन्नर गिरफ्तार, आरपीएफ बोली- जारी रहेगा अभियान
Sun, 18 Oct 2026 12:09 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:09 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार और अवांछित गतिविधियां करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल ने दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तानिया और खुशहाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार और अवांछित गतिविधियों के आरोप में आरपीएफ ने दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 और 147 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
आरपीएफ के थाना प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर छह-सात पर दिल्ली छोर की ओर फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों के पास दो किन्नर यात्रियों से अभद्रता करते मिले। रोकने के बावजूद गतिविधियां जारी रखने और वैध प्राधिकार पत्र नहीं दिखाने पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
आगे भी जारी रहेगा अभियान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तानिया पुत्री श्रवण कुमार और खुशहाल पुत्री ललित कुमार के रूप में हुई है। आरपीएफ ने कहा कि स्टेशन परिसर में यात्रियों को परेशान करने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।