{"_id":"5bc48520bdec2269a5528a10","slug":"female-mountaineer-bachcendri-pal-s-furious-anger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही का फूटा गुस्सा, बोलीं- ''सब दोगले हैं'' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही का फूटा गुस्सा, बोलीं- ''सब दोगले हैं''
Tue, 16 Oct 2018 08:34 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 16 Oct 2018 08:34 AM IST
सार
- गंगा पर नेताओं और आम लोगों के रवैये पर
- कहा, नेताजी जो कहें यदि करें भी तो आधी समस्या दूर हो जाए
- कानपुर यूनिवर्सिटी के संवाद कार्यक्रम में अपनी टीम के साथ पहुंचीं बछेन्द्री पाल
विज्ञापन
1 of 4
गंगा पर नेताओं और आम लोगों के रवैये पर पर्वतारोही बछेन्द्री पाल का फूटा गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही बछेन्द्री पाल गंगा पर नेताओं के रवैये और खुद को गंगा भक्त कहने वालों के व्यवहार से आहत हैं। कानपुर में उन्होंने कहा कि हम सब दोगले हैं। एक तरफ गंगा को मां कहते हैं, उसे झुककर प्रणाम करते हैं और जब वापस जाने लगते हैं तो उसी में माला, फूल, कपड़ा, प्लास्टिक की थैलियां, प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां डालकर उन्हें प्रदूषित करते हैं। पद्मश्री बछेन्द्री पाल का यह दर्द और गुस्सा सोमवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में फूट पड़ा।
2 of 4
गंगा पर नेताओं और आम लोगों के रवैये पर पर्वतारोही बछेन्द्री पाल का फूटा गुस्सा
उन्होंने कहा कि नेता लोग जो कहते हैं अगर उसे करने भी लगें तो 50 प्रतिशत समस्या अपने आप दूर हो जाए। यही हाल देश की जनता का भी है। गंगा को सफाई करने का संकल्प तो आए दिन लेते हैं, लेकिन उस पर अमल नहीं करते। अब समस्या हद से ऊपर जा चुकी है। इसलिए खुद और अपने परिवार को बचाने के लिए गंगा को स्वच्छ बनाना जरूरी हो गया है। हमें सिर्फ सफाई नहीं करनी है, अपनी सोच को भी बदलना है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सिर्फ एक घंटे में चार ट्रक कचरा बिठूर के घाट से निकाला गया। हरिद्वार से कानपुर के बीच गंगा को गंदा करने वाले उसके किनारे रहने वाले लोग ही हैं। इस मौके पर बछेन्द्री पाल ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को गंगा की निर्मलता के लिए फिर से संकल्प दिलाया।
3 of 4
महापौर प्रमिला पांडेय
महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि गंगा को साफ करने का संकल्प लेने के साथ रोजाना उसके लिए काम करने का मन भी बनाना होगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति नीलिमा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने छात्रों की टीम बनाई है। टीम गंगा की सफाई का काम कर रही है। बताया कि परमट घाट को गोद लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमो पिक
जल्द ही उस घाट को साफ सुथरा बना दिया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की महानगर इकाई की तरफ से किया गया। जिलाध्यक्ष मैथानी ने सभी लोगों का अभिवादन किया। गायिका सिमरजीत रंधावा ने इस अवसर पर गंगा गीत प्रस्तुत किया। रंधावा उन्नाव की रहने वाली हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनोद सिंह, दीप अवस्थी, शशांक मिश्रा, प्रेम पांडेय, राजेंद्र पाल, विनीता सोरेन, उमेश निगम, सोनू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।