फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये कैसा प्रेम: पत्नी की मौत बर्दाश्त न कर सका पति, जलती चिता में कूद गया, फिर श्मशान घाट पर जो हुआ उसने सबको झकझोर दिया

Tue, 12 Apr 2022 12:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
After the death of woman, husband tried to kill himself
पति के साथ मृतका उमा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। कस्बा जैतपुर के मोहल्ला बाईपास में विवाहिता की मौत हो गई। पत्नी की मौत पति से बर्दाशत नहीं हुई। अंतिम संस्कार के दौरान पति बृजेश ने पत्नी की जलती चिता में कूदकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया। बृजेश मामूली रूप से झुलस गया है। 


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बृजेश का अस्पताल में उपचार करवाया। पति की इस हरकत को देख हर किसी की आंख भर आई। गले में रस्सी का फंदा कसा होने पर मृतका की मां ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। बताते चलें कि थाना अजनर के अकौना गांव निवासी रामरतन ने अपनी पुत्री उमा (23) की शादी वर्ष 2016 में कस्बा जैतपुर निवासी बृजेश कुशवाहा से की थी।

 
After the death of woman, husband tried to kill himself
बेटे के साथ उमा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट करते थे। गुरुवार की रात बेडरूम में उमा का शव फर्श पर पड़ा था और गले में दुपट्टे का फंदा कसा होने पर घटना संदिग्ध मानी जा रही है।
After the death of woman, husband tried to kill himself
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतका उमा की मां तेज कुंवर ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसकी बेटी से रुपयों की मांग को लेकर मारपीट की गई थी। उसने दामाद को घर बुलाया और परिवार के लोगों से रुपये एकत्र कर 70 हजार दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
After the death of woman, husband tried to kill himself
पति व बेटे के साथ उमा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पति का कहना है कि दहेज मांगने का आरोप निराधार है। नायब तहसीलदार कुलपहाड़ पंकज गौतम ने परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए और अपनी मौजूदगी में शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
After the death of woman, husband tried to kill himself
बृजेश कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
मृतका के एक तीन वर्षीय पुत्र कामेश है। मां की मौत के बाद से मासूम बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर जान देने की पुष्टि हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed