{"_id":"5826085c4f1c1b7304b387ed","slug":"after-not-ban-controversy-start-on-salt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोट के बाद नमक पर बवाल, जमकर चली लाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट के बाद नमक पर बवाल, जमकर चली लाठी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 12 Nov 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
बाईं तस्वीर में नमक ले जाता युवक, नमक पर टूटी भीड़ को लाठीचार्ज कर भगाती पुलिस
- फोटो : ओ पी वाधवानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में नमक को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ी कि जनमानस नमक के पीछे बावरा हुए जा रहा है। नमक खरीदी को लेकर हुजूम किरयाना दुकानों पर टूट पड़ा है। शुक्रवार देर रात कानपुर के घंटा घर पर ऐसे हालात बनते दिखाई दिए। लोग बोरे भर-भर कर नमक ले जाते दिखे।
नमक की जमाखोरी के हालात
टेम्पो में नमक भर कर ले जाते लोगों को रोकती पुलिस
- फोटो : ओ पी वाधवानी
जमाखोरी के हालात बनते देख पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। यही स्थिति प्रदेश भर के अन्य जिलों की बताई जा रही है। इटावा, फतेहपुर, चित्रकूट, कन्नौज सहित प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में अफवाह आग की तरह फैल गई है।
नोट बंदी के बाद नमक की अफवाह फैलाकर सरकार को घेरने की कोशिश
नमक की खरीददारी करते लोग
- फोटो : ओ पी वाधवानी
माना जा रहा है कि देश में नोट बंदी पर सरकार के खिलाफ बने माहोल का फायदा उठाने के चक्कर में नमक की फर्जी अफवाह चलाई गई है। सुबह तक ऐसी किसी अफवाह की जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद से यह फर्जी खबर चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
250 से 400 रुपए प्रतिकिलो बिका नमक
लाठी चार्ज कर पुलिस ने जमा भीड़ को खदेड़ा
- फोटो : ओ पी वाधवानी
वही कई लोग नमक की अफवाह के बाद चीनी भी खरीदते नजर आए। उधर, नमक खरीदी की होड़ का फायदा दुकानदार भरपूर तरीके से उठाते नजर आए। जो नमक 12 से 20 रुपए तक मिलते हैं उनकी कीमत अचानक 250 से 400 रुपए हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने भीड़ खदेड़ने के लिए बरसाई लाठी
पुलिस ने लोगों पर जमकर भांजी लाठी
- फोटो : ओ पी वाधवानी
इस स्थिति पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद गुप्ता ने कहा शहरवासी समझदारी से काम लें। अफवाह पर ध्यान न दें। नमक की न तो कमी हुई है और न ही उसके रेट बढ़े है। कुछ लोग शहर का माहौल खराब करना चाहते है। इस कारण ऐसी कोरी बकवास कर रहे है।