फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसों का तकाजा, एटीएम और बैंकों के बाहर मारामारी

Fri, 11 Nov 2016 04:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
atm found closed customer wandered
जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में एक्सिस बैंक के बाहर लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
दो दिन से कड़की झेल रहे लोग शुक्रवार सुबह होते ही पैसे निकलवाने के लिए एटीएम की ओर दौड़ते दिखाई दिए। सरकारी एलान के मुताबिक दो दिन एटीएम बंद रहने के बाद आज पुन: उन्हें खोला जाना था। इसलिए सुबह सात बजे से ही शहर के अधिकतर एटीएम पर भारी भीड़ जमा हो गई। जरूरतमंद पैसे निकलवाने के लिए एटीएम के बाहर लंबी कतारें लगाकर खड़े हो गए। दो दिन जिन लोगों ने फुटकर पैसों के अभाव में मुश्किलें झेली वे आपस में इनका जिक्र करते नजर आए। तकरीबन 10 बजे तक शहर के तमाम एटीएम खुल गए।

 

 

जरुरतमंद एटीएम खुलने से पहले पहुंचे

atm found closed customer wandered
दबौली में एसबीआई एटीएम के बाहर पैसे निकालने वालों की कतार - फोटो : ओ पी वाधवानी
उधर, कई लोग ऐसे भी थे, जो सुबह एटीएम बंद होने से घबराए और परेशान थे। ये लोग बैंक के गार्ड से बार-बार एटीएम खुलने के बारे में पूछते नजर आए। सुबह 8 बजे कानपुर के रतनलाल नगर में एसबीआई और आईसीआई बैंकों का एटीएम बंद मिला। वहीं सुबह 7 बजे किदवई नगर का एसबीआई एटीएम बंद देख लोग वापस घरों की ओर लौट गए। सुरचना में एक्सिस बैंक का एटीएम तो खुला मिला लेकिन भयंकर भीड़ नजर आई। दबौली में एसबीआई के एटीएम के बाहर भीड़ जमा मिली। 


 

भीड़ से गड़बड़ाई बैंकों की स्थिति

atm found closed customer wandered
किदवई नगर बैंक के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
500 और 1000 के नोटों को बदलने के लिए उतावले लोगों के चलते बैंकों की स्थिति गड़बड़ा गई। लोग बैंक खुलने के घंटों पहले से ही लंबी कतार लगाकर खड़े थे। पीएनबी, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक,आईसीआई, सैंट्रल बैंक और अन्य बैंकों में ताले खुलते ही नकदी जमा करने व नोट बदलवाने के लिए मारामारी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को काबू करना पुलिस के लिए बड़ी आफत

atm found closed customer wandered
बैंक के बाहर अफरा-तफरी का माहौल
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल के साथ ही बैंक के सुरक्षाकर्मी पसीना बहाते दिखाई दिए। कई बैंकों के बाहर एक नोटिस चस्पा किया गया है, जिस पर 24 नवंबर तक केवल एक ही बार नोट बदले जाने की सूचना लिखी है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed