यूपी के चित्रकूट में कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी और किरायेदार इरफान के बीच उधार ली रकम और बकाया किराये को लेकर कई बार कहासुनी हुई। इरफान ने तीन किस्त में रकम लौटाई थी। पांच हजार रुपये नहीं दे पाया था। कई बार मांगने के बाद भी रुपये नहीं मिले तो व्यापारी ने दिसंबर के पहले सप्ताह में ही उससे मकान खाली करा लिया था। पांच हजार रुपये के लिए मकान खाली कराना इरफान को नागवार गुजरा था।
इसे लेकर वह उससे रंजिश मानने लगा था। जिसके चलते उसने कर्मचारी के साथ मिलकर व्यापारी के बेटे को अगवा और हत्या की साजिश रची। बाबा रमेश चंद्र केसरवानी के अनुसार, आरोपी इरफान अंसारी प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के कर्मा गांव का रहने वाला है।
2 of 16
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब ढाई साल से उसके बेटे अशोक केसरवानी के घर में किराएदार के तौर पर रह रहा था। पहले दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। इसी का फायदा उठाते हुए इरफान ने करीब छह माह पहले अपनी शादी के लिए अशोक से 25 हजार रुपये उधार लिए थे।
3 of 16
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच हजार रुपये का नहीं दे पाया था इरफान
इसके अलावा, इरफान पिछले सात माह से मकान का किराया भी नहीं दे रहा था। व्यापारी द्वारा लगातार रुपये की मांग करने पर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। इरफान ने तीन किस्तों में 41 हजार रुपये तो चुका दिए थे, लेकिन 5 हजार रुपये का भुगतान नहीं कर पाया था।
4 of 16
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर पुलिस बल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारी ने इरफान से खाली करा लिया था मकान
इसी बकाया राशि के कारण व्यापारी ने 10 दिसंबर को इरफान से मकान खाली करा लिया था। इरफान ने जानबूझकर व्यापारी अशोक केसरवानी के बगल वाले घर में, केदार केसरवानी के यहां कमरा किराए पर लिया और दुकान खोली। दुकान से ही उसने व्यापारी के बेटों पर निगरानी रखना शुरू कर दिया था।
5 of 16
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर के सामने और हाईवे पर जाम
पुलिस द्वारा जबरन लोगों को हटाने के बाद परिजनों ने अपने घर के सामने सड़क जाम कर दी। उनकी मांग थी कि दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर उसका एनकाउंटर किया जाए। जब पुलिस ने उन्हें वहां से भी हटाया, तो आक्रोशित परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।