फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज रफ्तार चित्रकूट एक्सप्रेस के सामने आया मवेशियों का झुंड, 16 जानवर कटे, इस दौरान पलटते बची ट्रेन

Sat, 17 Nov 2018 06:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Nov 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
A swarm of cattle in front of the high speed Chitrakoot Express
डेमो पिक
यूपी में कानपुर के सचेंडी के सीढ़ी इटारा गांव के पास कानपुर आ रही तेज रफ्तार चित्रकूट एक्सप्रेस शुक्रवार को पटरी पर आए मवेशियों के झुंड से टकराकर पलटने से बची। 16 मवेशियों की कटकर मौत हो गई। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। आधे घंटे तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही। गेटमैन और आरपीएफ की लापरवाही पाई गई है।

 
A swarm of cattle in front of the high speed Chitrakoot Express
डेमो पिक
सुबह करीब 7:05 बजे सीढ़ी इटारा गांव के पास ट्रैक पर रेलवे क्रॉसिंग से 50 मीटर की दूरी पर मवेशियों के झुंड से ट्रेन टकरा गई। गेटमैन कामता ट्रेन के आने की सूचना मिलने पर वह गेट बंद कर चुका था। मवेशियों का झुंड नहर की तरफ से ट्रैक पर आ रहा था।
 
A swarm of cattle in front of the high speed Chitrakoot Express
डेमो पिक
ग्रामीणों के मुताबिक अगर पहले ही ट्रेन को रुकवाने के इंतजाम होते या फिर लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोका जाता तो इतनी तेज टक्कर न होती आरपीएफ की पेट्रोलिंग न होना भी हादसे की वजह बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
A swarm of cattle in front of the high speed Chitrakoot Express
डेमो पिक
इसके बाद मौके पर ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही और वहां से 7:35 बजे रवाना हुई। सुबह 8:25 बजे ट्रेन के सेंट्रल पहुंचने पर मैकेनिकल विभाग की टीम ने ट्रेन की चेक किया। इससे 25 मिनट तक सेंट्रल पर भी ट्रेन खड़ी रही।
 
विज्ञापन
A swarm of cattle in front of the high speed Chitrakoot Express
डेमो पिक
भीमसेन में आरपीएफ चौकी प्रभारी देवी सिंह ने पूरे प्रकरण से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि घटनास्थल उनका क्षेत्र नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed