{"_id":"5a451fe54f1c1b001c8bb61a","slug":"a-grand-start-of-iit-cultural-meet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: आईआईटी कल्चरल मीट का शानदार आगाज, देश के 23 आईआईटी से स्टूडेंट पहुंचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: आईआईटी कल्चरल मीट का शानदार आगाज, देश के 23 आईआईटी से स्टूडेंट पहुंचे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी कल्चरल मीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर आईआईटी में गुरुवार से तीन दिवसीय इंटर आईआईटी कल्चरल मीट का आगाज हो गया। हल्के कोहरे और ठंडी हवाओं के बीच आईआईटीयंस ने दिनभर कई प्रतियोगिताओं में करामात दिखाई। किसी ने खूबसूरत डांस के बल पर तालियां बटोरीं तो किसी ने पार्लियामेंट्री डिबेट में शब्दों के बाण छोड़े।
आईआईटी कल्चरल मीट
डांस की पहली प्रतियोगिता ‘डू इट’ में 23 टीमों को पछाड़ते हुए आईआईटी बांबे की टीम विजेता बनीं। दूसरे नंबर पर आईआईटी बीएचयू और तीसरे पर आईआईटी कानपुर की टीमें रहीं। इसी तरह साइंस टेक क्विज में आईआईटी दिल्ली की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। आईआईटी मद्रास दूसरे और आईआईटी बांबे तीसरे स्थान पर रही। इसके पूर्व इंटर आईआईटी कल्चरल मीट के चेयरमैन प्रो. जे रामकुमार और कल्चरल सेक्रेटरी स्वप्निल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। लेखक अनुभव श्रीवास्तव की पुस्तक ‘लेटर इन दि रेन’ का विमोचन भी हुआ।
आईआईटी कल्चरल मीट
डिबेट में कई मुद्दों पर हुई बहस
पार्लियामेंट्री डिबेट में छात्रों के सामने देश के विकास, लोगों का विश्वास जीतने के लिए धर्म का प्रयोग, शिक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर आईआईटीयंस के बीच घंटों बहस हुई। पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने तरीके से अपनी बात रखी। इसके बाद छात्रों के तर्क के आधार पर उन्हें प्वाइंट्स दिए गए।
पार्लियामेंट्री डिबेट में छात्रों के सामने देश के विकास, लोगों का विश्वास जीतने के लिए धर्म का प्रयोग, शिक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर आईआईटीयंस के बीच घंटों बहस हुई। पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने तरीके से अपनी बात रखी। इसके बाद छात्रों के तर्क के आधार पर उन्हें प्वाइंट्स दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी कल्चरल मीट
आज होंगी ये प्रतियोगिताएं
स्टेज प्ले टेक्निकल
लाइव स्केचिंग
मेला क्विज
काव्यांजलि
पार्लियामेंट्री डिबेट
स्टेज प्ले-1
स्ट्रीट प्ले-1
स्टेज प्ले टेक्निकल
लाइव स्केचिंग
मेला क्विज
काव्यांजलि
पार्लियामेंट्री डिबेट
स्टेज प्ले-1
स्ट्रीट प्ले-1