फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरदोई में भी अभिनंदन आया है...! जी हां, विंग कमांडर के शौर्य की कायल है ये मां

Sat, 02 Mar 2019 09:23 AM IST
प्रशांत कुमार आनंद मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
आनंद मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Mar 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
A family named his newborn son abhinandan
डेमो पिक
विंग कमांडर अभिनंदन के शौर्य और पराक्रम का पूरा देश कायल है। सभी को नाज है देश के इस वीर जवान पर। हर शख्स विंग कमांडर अभिनंदन के पराक्रम के चर्चे कर रहा है। यूपी के हरदोई जिले में एक मां ने नवजात को जन्म दिया। बच्चे के जन्म लेते ही परिवार में खुशियों का माहौल था। इसी बीच परिजनों ने नवजात का नाम अभिनंदन रखने का फैसला किया। इतना सुनते ही खुशियों का माहौल त्योहार में तब्दील हो गया।
A family named his newborn son abhinandan
डेमो पिक
शाहाबाद निवासी दीपू अवस्थी की एक दुकान है। दीपू अवस्थी की पत्नी मोनिका अवस्थी ने गुरुवार शाम पांच बजे शाहजहांपुर के एक नर्सिंग होम में बच्चे को जन्म दिया। परिजन नर्सिंगहोम में ही मौजूद थे।
A family named his newborn son abhinandan
डेमो पिक
जिस दौरान मोनिका लेबर रूम में थीं, उसके कुछ ही देर बाद टीवी पर विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई की खबरें आने लगीं। कुछ मिनट बाद ही लेबर रूम से खबर आई की मोनिका को बेटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
A family named his newborn son abhinandan
डेमो पिक
इस पर दीपू के बड़े भाई मुकेश अवस्थी ने गर्व से कहा कि अपना अभिनंदन भी आ गया। इसके बाद नवजात को परिजनों ने गर्व से अभिनंदन नाम दे दिया।
विज्ञापन
A family named his newborn son abhinandan
डेमो पिक
दीपू ने बताया कि अभिनंदन ने जो शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति दिखाई है, वह गौरवान्वित करने वाली है। हर कोई चाहेगा कि वह भी उनके जैसा बने। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनका पुत्र भी अभिनंदन जैसा वीर, पराक्रमी और देशभक्त हो। दीपू ने कहा कि मोनिका ने गुरुवार को कहा था कि अगर बेटा हुआ तो वह उसका नाम अभिनंदन ही रखेंगी। उनका कहना है कि विंग कमांडर अभिनंदन के शौर्य पराक्रम और देशभक्ति की मोनिका कायल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed