फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में ठंड से 17 की मौत, हर दिन के साथ बढ़ती गलन और कोहरा बरपा रहा कहर

Wed, 25 Dec 2019 02:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 25 Dec 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
17 deaths due to cold in central UP and Bundelkhand
सेंट्रल यूपी में सुबह से शाम तक छाया रहा घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फबारी से ठंड विकराल होती जा रही है। ठंड से मंगलवार को 17 लोगों की मौत हो गई। अकेले कानपुर शहर में दस, जबकि फतेहपुर, औरैया और कानपुर देहात में दो-दो की मौत हुई। बुंदेलखंड में न्यूनतम तापमान ने तीन डिग्री का गोता लगाया। जालौन में कोहरे और रेल ट्रैक के दोहरीकरण के काम के चलते झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक निरस्त कर दी गई।


 
17 deaths due to cold in central UP and Bundelkhand
ठंड से जानवर इंसान दोनो बेहाल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर शहर में बर्फीली हवाओं की वजह से गलन और ठंड जहां बढ़ गई, वहीं हवा में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होने से पांच दिनों तक धुंध और कोहरे का असर और तेज होगा। मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 को होने वाली बारिश के बादल छंट गए हैं। 29 तक वातावरण में नमी की अधिकता रहने के आसार हैं।

 
17 deaths due to cold in central UP and Bundelkhand
कोहरे की वजह से ट्रेनें भी लेट - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूटधाम मंडल में घने बादल और लगातार बूंदाबांदी में होती रही, जिससे न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई। बांदा में ठंड से एक वृद्धा की मौत हो गई। जालौन में भी सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। शीतलहर के चलते दिन भर लोग कांपते रहे। यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इटावा में भी दोपहर एक बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। यहां का न्यूनतम पारा सात डिग्री दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
17 deaths due to cold in central UP and Bundelkhand
पारा गिरा तो कोहरे के साथ बढ़ी गलन - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में बर्फीली हवाओं से दिन में निकलने वाली धूप बेअसर रही। यहां का न्यूनतम पारा 5.8 दर्ज किया गया, जो सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। फर्रुखाबाद में भी कड़ाके की ठंड के बाद दोपहर को निकली हल्की धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। शाम होने तक गलन बढ़ गई। यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। औरैया में मंगलवार को सुबह से छाया कोहरा शाम तक छंटता नहीं दिखा। थोड़ी बहुत धूप निकली, लेकिन बेअसर रही।

 
विज्ञापन
17 deaths due to cold in central UP and Bundelkhand
तापमान गिरने के बाद छाई कोहरे की चादर - फोटो : अमर उजाला
यहां ठंड से तेरह दिन की बच्ची समेत दो की मौत हो गई। यहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर का न्यूनतम तापमान एक डिग्री गोता लगा गया। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया। हरदोई में दिन में खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी, लेकिन शाम तक गलन बढ़ गई। यहां का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रिकार्ड किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed