फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: हिंसा भड़काने में पीएफआई आईएमआईएम से जुड़े कई लोग चिह्नित, उपद्रवियों के फोटो जारी

Wed, 25 Dec 2019 02:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 25 Dec 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
Many people associated with PFI IMIM marked for violence in Kanpur
कानपुर में हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
कानपुर शहर में हिंसा फैलाने की साजिश करने वाले पीएफआई (पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और एआईएमआईएम(ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) से जुड़े कई लोग चिह्नित कर लिए गए हैं। साक्ष्य जुटाकर उन पर कार्रवाई होगी। यह बात भी सामने आई है कि जुमे पर नमाज के बाद कुछ लोगों ने भाषण देकर भीड़ को भड़काया।


 
Many people associated with PFI IMIM marked for violence in Kanpur
कानपुर में दहशत फैलाने वालों की तस्वीरें जारी - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में डीएम और एसएसपी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता की। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि दोनों संगठनों के लोगों ने पहले ही हिंसा की साजिश रच ली थी। इसमें बाहरी लोग भी शामिल हैं। इन बाहरी लोगों को सर्विलांस, वीडियो फुटेज, फोटो व अन्य माध्यमों के जरिये पहचानने की कोशिश की जा रही है। शहर में दो दिन हुई हिंसा में दो दरोगा समेत कुल 42 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

 
Many people associated with PFI IMIM marked for violence in Kanpur
पुलिस पर पत्थर फेंकते हुए फोटो आई सामने - फोटो : अमर उजाला
17 एफआईआर में 21 हजार से अधिक आरोपी
एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को हुए बवाल के बाद कुल 17 एफआईआर दर्ज की गईं। बेकनगंज, कर्नलगंज और बाबूपुरवा थाने में हिंसा, आगजनी, हत्या का प्रयास व सरकारी संपत्ति का नुकसान करने की धारा में एफआईआर दर्ज हुईं हैं। अधिकतर एफआईआर धारा 144 के उल्लंघन की हुई हैं। सभी एफआईआर में 21 हजार से अधिक आरोपी हैं। अब तक 11 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Many people associated with PFI IMIM marked for violence in Kanpur
उपद्रवियों ने फूंकी थी पुलिस चौकी, गाड़ियों में लगाई थी आग - फोटो : अमर उजाला
आत्मरक्षा में चलाई गई गोली
एसएसपी ने बताया कि उग्र भीड़ ने जब पुलिसकर्मियों पर हमला किया, तब पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए हवाई फायरिंग की थी। एसएसपी के मुताबिक पुलिस ने बाबूपुरवा में चार राउंड हवाई फायरिंग की। जबकि उपद्रवियों से निपटने के लिए आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट का इस्तेमाल किया गया। एसएसपी का कहना है कि बाबूपुरवा व यतीमखाना में उपद्रवियों ने तमंचों के साथ-साथ पिस्टल से भी गोलियां चलाईं हैं। खोखे बरामद हुए हैं। जिन्हें फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

 
विज्ञापन
Many people associated with PFI IMIM marked for violence in Kanpur
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि शहर की कुछ जगहों पर जुमे की नमाज के बाद भीड़ इकट्ठा हुई। इस दौरान उनको भाषण के जरिये हिंसा के लिए उकसाया गया। पुलिस भाषण देने वालों की तलाश कर रही है। कुछ लोगों ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी है। पुलिस अब तक 11 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। एसएसपी ने बताया कि प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर लिया है।  लगभग बारह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed