फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: कानपुर कोचिंग मंडी में फंसे 1200 छात्रों को बसों से भेजा गया घर, बोले बहुत बुरा दौर था

Mon, 11 May 2020 10:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 May 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
1200 students stranded in Kakadev coaching market in lockdown sent home by buses
घर जाने के लिए लगी छात्रों की भीड़ - फोटो : amar ujala
कानपुर स्थित काकादेव कोचिंग मंडी में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को घर भेजने के लिए बसों का इंतजाम किया गया। घर जाने की खुशी में छात्र छात्राओं की आंखों में आंसू छलक आए। बाेले हॉस्टल में एक टाइम खाने को मिल रहा था। ये बुरा दौर कैसे गुजारा है, सिर्फ हम जानते हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद अब कोचिंग पढ़ने नहीं आएंगे, जुलाई में परीक्षा है, सीधे परीक्षा देने आएंगे।
1200 students stranded in Kakadev coaching market in lockdown sent home by buses
कोचिंग मंडी जाती छात्रा - फोटो : amar ujala
गैर जनपदों के 1200 छात्र सोमवार को 40 रोडवेज बसों से अपने घर की ओर रवाना हुए। ये सभी काकादेव में मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहे थे। जिला प्रशासन ने काकादेव कोचिंग मंडी से तैयार किए गए आंकड़ों, जनसुनवाई पोर्टल और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी कर छात्र-छात्राओं की लिस्ट तैयार की थी।
1200 students stranded in Kakadev coaching market in lockdown sent home by buses
बस में बैठने की लगी होड़ - फोटो : amar ujala
सोमवार को सभी को सेंट्रल पार्क, शास्त्री नगर बुलाया गया था। मेडिकल टीम ने सभी की थर्मल स्कैनिंग की। फिर उन्हें मास्क और सैनिटाइजर दिया गया। एसीएम छह अभिषेक सिंह ने बताया कि यहां जनपद वार आठ काउंटर बनाए गए। इन्हीं काउंटरों पर छात्रों को उनके जिले जाने वाली बस का नंबर मिल गया था। सभी को लंच पैकेट और पानी की बोतलें भी दी गईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
1200 students stranded in Kakadev coaching market in lockdown sent home by buses
सभी की थर्मल स्कैनिंग की गई - फोटो : amar ujala
सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम
सेंट्रल पार्क में चार थानों की फोर्स और सिविल डिफेंस के वालंटियर मौजूद थे पर बस में चढ़ने के दौरान और काउंटर लाइन पर सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम रही। बस में बैठाने के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा गया। सभी सीटें फुल रहीं।
 
विज्ञापन
1200 students stranded in Kakadev coaching market in lockdown sent home by buses
घर ले जाने के लिए तैयार खड़ी बसें - फोटो : amar ujala
बसों को नहीं किया गया सैनिटाइज
बसों के चालकों और परिचालकों ने बताया कि बसों को सैनिटाइज नहीं किया गया है। चालक और परिचालक स्वयं ही बस को धोकर ले आए। मास्क और सैनिटाइजर भी सभी को नहीं मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed