फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: निजामुद्दीन जलसे में शामिल 11 लोगों के कन्नौज की हाजीगंज मस्जिद में मिलने से मचा हड़कंप

Tue, 31 Mar 2020 09:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 31 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
11 people involved in Nizamuddin procession met at Hajiganj mosque in kannauj
निजामुद्दीन जलसे में शामिल 11 लोग हाजीगंज मस्जिद में मिले, मचा हड़कंप - फोटो : amar ujala
दिल्ली में धारा 144 लागू होने के बावजूद निजामुद्दीन में हुए धार्मिक जलसे में शामिल हुए 11 लोग हाजीगंज की मक्का मस्जिद में मिले हैं। यह लोग गुपचुप तरीके से यहां 21 मार्च से रह रहे थे। जलसे में शामिल हुए लोगों में 24 के संक्रमित मिलने के बाद जब हड़कंप मचा तो खुफिया विभाग ने जिले में भी इनकी तलाश शुरू की।


 
11 people involved in Nizamuddin procession met at Hajiganj mosque in kannauj
जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
मस्जिद में होने की जानकारी पर हड़कंप मच गया और एसडीएम सदर के साथ सीओ सिटी फोर्स के साथ मस्जिद पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर इनका परीक्षण किया गया। कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। इन सभी को मस्जिद में ही क्वारंटाइन किया गया है। मस्जिद में मिले यह सभी लोग शामिली जिले के रहने वाले हैं। 

 
11 people involved in Nizamuddin procession met at Hajiganj mosque in kannauj
हाजीगंज मस्जिद में मिले लोगों की जांच करती टीम - फोटो : amar ujala
खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शामिली जिले के 11 लोग 20 मार्च को निजामुद्दीन में हुए धार्मिक जलसे में शामिल हुए थे। यहां नमाज पढऩे के बाद यह लोग कई लोगों से मिले और फिर रात में ही कालिंदी एक्सप्रेस के जरिए 21 मार्च की सुबह कन्नौज आ गए। हाजीगंज की मक्का मस्जिद में यह लोग रुके थे। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और फिर लॉकडाउन के कारण यह लोग वापस नहीं जा सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
11 people involved in Nizamuddin procession met at Hajiganj mosque in kannauj
निजामुद्दीन जलसे में शामिल 11 लोग हाजीगंज मस्जिद में मिले - फोटो : amar ujala
मस्जिद में ही गुपचुप तरीके से रह रहे थे। मंगलवार को जब जलसे में शामिल लोगों में कई लोगों के संक्रमित होने की बात सामने आई तो शासन से इनकी तलाश के निर्देश जारी हुए। दिन भर की तलाश के बाद देर शाम जानकारी हुई कि शामिली के 11 लोग हाजीगंज की मक्का मस्जिद में रुके हैं। सूचना एसडीएम सदर शैलेश कुमार और सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

 
विज्ञापन
11 people involved in Nizamuddin procession met at Hajiganj mosque in kannauj
निजामुद्दीन जलसे में शामिल 11 लोग हाजीगंज मस्जिद में मिले - फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल से डाॅ. आरके साहू के नेतृत्व में पहुंची मेडिकल टीम ने सभी का परीक्षण किया और फिर इन्हें मस्जिद में ही क्वारंटाइन कर दिया गया। एसडीएम सदर शैलेष कुमार ने बताया कि निजामुद्दीन से लौटने के बाद यह लोग मस्जिद में ही रह रहे थे। सभी शामिली के रहने वाले हैं। जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। सभी को मस्जिद में ही क्वारंटाइन किया गया है। सभी पर नजर रखी जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed