फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'बात भी करूंगा...तेरी बहन से शादी करके दिखाऊंगा', विशाल की इस बात से तिलमिला उठा अरविंद; दोनों को मार डाला

Tue, 12 Aug 2025 11:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Aug 2025 11:59 AM IST
सार

झांसी में डबल मर्डर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी डेढ़ माह से दोहरे हत्याकांड की प्लानिंग कर रहा था। आरोपी अरविंद अपनी बहन के प्रेमी से मिली चुनौती से तिलमिला उठा था। दोस्त की मदद से आरोपी अरविंद ने पहले रेकी कराई। बहन के प्रेमी को गांव आते ही मार डाला। फिर बहन की हत्या कर दी।

विज्ञापन
UP Honour Killing Row Man Murders Sister and Her Lover Over Dispute in Jhansi news in Hindi
jhansi double murder - फोटो : अमर उजाला
झांसी में झूठी आन की खातिर छोटी बहन और उसके प्रेमी की हत्या करने का आरोपी अरविंद अहिरवार पिछले करीब डेढ़ महीने से इस वारदात की प्लानिंग पुणे में बैठकर कर रहा था। रेकी के लिए अपने प्रकाश प्रजापति को तैयार कर लिया था। अपने मंसूबों के बारे में परिवार को भी बता दिया था, लेकिन परिवार ने घटना के बाद अपनी जुबान खोली। परिवार की चुप्पी की वजह से अरविंद सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने में कामयाब रहा। हालांकि 24 घंटे के भीतर ही दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए गए। 


सोमवार को दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए। दो दिनों की छानबीन एवं पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने दोनों आरोपियों ने कई चौंकाने वाले राज उगले। अरविंद की बहन पुच्चू (18) को फरवरी महीने में विशाल अहिरवार (19) के साथ पुलिस ने बरामद किया था। 
 
UP Honour Killing Row Man Murders Sister and Her Lover Over Dispute in Jhansi news in Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में हुई पंचायत में दोनों के अलग रहने का फैसला हुआ। विशाल को पिता हल्केराम गुजरात लेकर चला गया। अरविंद भी पुणे जाकर प्राइवेट काम करने लगा।
UP Honour Killing Row Man Murders Sister and Her Lover Over Dispute in Jhansi news in Hindi
घटना का खुलासा करते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ समय बाद अरविंद को मालूम चला कि विशाल और उसकी बहन के बीच संबंध खत्म नहीं हुए हैं। दोनों घंटों फोन पर बात करते हैं। यह बात अरविंद को नागवार गुजरी। उसने फोन पर विशाल को धमकाने की कोशिश की तो उल्टे विशाल ने अरविंद को चुनौती देते हुए कहा कि वह उसकी बहन से बात भी करेगा और शादी भी करके दिखाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Honour Killing Row Man Murders Sister and Her Lover Over Dispute in Jhansi news in Hindi
मृतक पुच्चू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह बात पूरे गांव में फैल गई। इससे अरविंद तिलमिला उठा। पुणे में रहते हुए उसने जून महीने में विशाल को खत्म करने की कसम खा ली। सबसे पहले अपने दोस्त प्रकाश को रेकी के लिए तैयार किया। 

 
विज्ञापन
UP Honour Killing Row Man Murders Sister and Her Lover Over Dispute in Jhansi news in Hindi
मृतकविशाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशाल के झांसी आते ही प्रकाश ने अरविंद को खबर कर दी। अरविंद तुरंत पुणे से झांसी के लिए रवाना हो गया। यहां आकर प्रकाश के साथ मिलकर उसने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed