{"_id":"6afa14a331898f7cea01e510","slug":"youth-injured-after-being-hit-by-a-car-on-the-highway-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-108885-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हाईवे पर कार की टक्कर से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हाईवे पर कार की टक्कर से युवक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंछ। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने पानी के बताशे बेचने जा रहे युवक की ठेली में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी ठेली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
ग्राम सेसा निवासी सलमान प्रतिदिन पानी के बताशे बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। वह अपनी ठेली लेकर ग्राम महाराजगंज ढेरी जाता है। साथ ही, वह जनपद जालौन के आसपास के गांवों में भी बिक्री करता है। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह महाराजगंज ढेरी की ओर जा रहा था। पुलिस चौकी के पास झांसी की तरफ से आ रही कार ने उसकी ठेली में टक्कर मारी। हादसे में सलमान उछलकर सड़क पर गिर गया और गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए झांसी रेफर कर दिया।
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पूर्व प्रधान इकबाल खान ने घायल सलमान को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार जनपद जालौन के ग्राम पिरौना की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।