{"_id":"63cb4de62d97a81800313cf0","slug":"sana-became-a-boy-from-a-girl-by-spending-12-lakhs-in-sonal-love-in-jhansi-2023-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समलैंगिक प्यार की दास्तान: सोनल के प्रेम में 12 लाख खर्च कर लड़की से लड़का बनी थी सना, धोखा दे गई वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समलैंगिक प्यार की दास्तान: सोनल के प्रेम में 12 लाख खर्च कर लड़की से लड़का बनी थी सना, धोखा दे गई वो
Sat, 21 Jan 2023 08:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:08 AM IST
विज्ञापन
सना खान और सोनल
- फोटो : अमर उजाला
झांसी में समलैंगिक प्यार में पड़ीं दो लड़कियों के बीच धोखेबाजी का मामला सामने आया है। थाना बबीना के खैलार गांव निवासी लड़की ने प्रेमिका की खातिर 12 लाख रुपये खर्च करके जेंडर चेंज (लिंग परिवर्तन) करा लिया लेकिन, उसी प्रेमिका ने किसी लड़के के चक्कर में उसे धोखा दे डाला। परेशान होकर वह न्यायालय की शरण में पहुंची। बबीना पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। हालांकि प्रेमिका को जमानत मिल गई। मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी। बबीना के खैलार इलाके में रहने वाली सना खान एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पद पर काम करती थी। वर्ष 2016 में वह प्रेमनगर इलाके में किराए के मकान पर रहती थी। यहां मकान मालिक की बेटी सोनल श्रीवास्तव (26) से उसकी दोस्ती हो गई।
सना और सोनल
- फोटो : अमर उजाला
धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। यह बात जब सोनल के परिजनों को पता चली तब उन्होंने 10 अगस्त 2017 को सना से घर खाली कर लिया।
सना और सोनल
- फोटो : अमर उजाला
इस बात पर सोनल का घरवालों से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह सना के साथ रहने चली गई। उधर, सोनल के घर छोड़ने से नाराज उसके परिजनों ने बबीना थाने में शिकायत कर दी। इस मामले में थाने में 18 सितंबर 2017 को इकरारनामा हुआ और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सना खान और सोनल
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सना ने अपना लिंग परिवर्तन कराने का निर्णय लिया और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में जून 2020 में ऑपरेशन कराने के बाद वह लड़की से लड़का बन गई। सना ने अपना नाम बदलकर सोहेल खान कर लिया।
विज्ञापन
सना खान और सोनल
- फोटो : अमर उजाला
सना उर्फ सोहेल के अनुसार ऑपरेशन के बाद बॉडी रिकवर होने में एक साल लग गया। इस दौरान अप्रैल 2022 से सोनल एक अस्पताल में नौकरी करने लगी। यहां काम करने वाले एक लड़के से उसे प्रेम हो गया। इसके बाद सोनल ने उसे तवज्जो देना बंद कर दिया।