फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो सना से बनी सोहेल: ऑपरेशन के बाद किसी और पर फना हुई सोनल, कभी साथ बिताए थे दिन-रात

Fri, 20 Jan 2023 03:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 Jan 2023 03:56 PM IST
विज्ञापन
Jhansi sana changed her gender for sonal later sonal betrays her now love someone else
सना और सोनल - फोटो : अमर उजाला

झांसी में दो लड़कियों को आपस में प्रेम हो गया। इनमें से एक अपना जेंडर चेंज करा कर पुरुष बन गई लेकिन बाद में लड़की ने उसे धोखा दे दिया। मामला कोर्ट पहुंचा। न्यायालय के एनबीडब्ल्यू जारी करने के बाद 2 दिन पहले बबीना पुलिस ने लड़की को कोर्ट के सामने हाजिर कर दिया। शुक्रवार को कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।

Jhansi sana changed her gender for sonal later sonal betrays her now love someone else
सना और सोनल - फोटो : अमर उजाला

बबीना के खैलार निवासी सना खान एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पद पर काम करती थी। वर्ष 2016 में उसी मकान में रहने वाली सोनल श्रीवास्तव से उसकी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। 10 अगस्त 2017 को सना ने घर खाली कर दिया।
 
उसके घर छोड़ने के बाद सोनल भी घर छोड़कर सना के पास चली गई। दोनों एक साथ रहने लगे। सना के मुताबिक दोनों के साथ रहने की वजह से सोनल के परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी। इसके बाद दोनों ने थाने में 18 सितंबर 2017 को इकरारनामा किया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

Jhansi sana changed her gender for sonal later sonal betrays her now love someone else
सना और सोनल - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद सना ने अपना सेक्स चेंज कराने का निर्णय लिया। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में काउंसिलिंग चली। आखिरकार जून 2020 में सना लड़की से बदलकर लड़का हो गई। करीब 10 घंटे की सर्जरी के बाद सना, सोहेल खान बन गई। सना उर्फ सोहेल का कहना है कि ऑपरेशन के बाद बॉडी को रिकवर होने में एक साल लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhansi sana changed her gender for sonal later sonal betrays her now love someone else
सना और सोनल - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल 2022 से सोनल एक अस्पताल में नौकरी करने लगी। वहां काम करने वाले एक लड़के से उसे प्रेम हो गया। इसके बाद उसके हाव भाव बदल गए। जब सोहेल ने नौकरी छोड़ने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। कुछ दिनों के बाद सोनम उसे छोड़ कर चली गई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। हाजिर ना होने पर कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी कर रखा था। 18 जनवरी को बबीना पुलिस को एनबीडब्ल्यू तामील करने के लिए समन गया।

विज्ञापन
Jhansi sana changed her gender for sonal later sonal betrays her now love someone else
सना और सोनल - फोटो : अमर उजाला
बबीना पुलिस ने सोनल को गिरफ्तार करके कोर्ट के सामने पेश किया। यहां से उसे जमानत मिल गई है। बबीना इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के मुताबिक एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर सोनम की गिरफ्तारी की गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed