{"_id":"63c64bc1f9d9666400610d75","slug":"mother-killed-two-month-old-infant-girl-child-in-jhansi-dead-body-was-found-in-drain-behind-house-2023-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कातिल मां का सनसनीखेज खुलासा: 'बेटी के चक्कर में 13 माह के बेटे की नहीं कर पा रही थी देखभाल, इसलिए उसे मारा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल मां का सनसनीखेज खुलासा: 'बेटी के चक्कर में 13 माह के बेटे की नहीं कर पा रही थी देखभाल, इसलिए उसे मारा'
Tue, 17 Jan 2023 12:48 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:48 PM IST
विज्ञापन
मां ने ही दो माह की दुधमुंही बच्ची को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
झांसी के पूछ के बावई रोड के पास नई बस्ती में नाले से बरामद हुई दो माह की बच्ची को उसकी मां रिजवाना ने ही नाले में फेंक कर मार डाला था। पुलिस
jhansi murder case
- फोटो : अमर उजाला
13 माह का बेटा रियाज है। बेटी हो जाने से वह उसकी देखभाल नहीं कर पाती थी। रविवार दोपहर को जब सभी घर से बाहर चले गए तब उसने चुपचाप रिया को उठाकर घर के पीछे के नाले में फेंक दिया। कुछ देर बाद आकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। किसी को शक न हो इसके लिए रिजवाना ने सबसे पहले जानवर के लेकर जाने की बात पुलिस को बताई थी।
बच्ची का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि घर से गायब हुई दो माह की बच्ची रिया का शव घर के पीछे बने नाले से बरामद होने से सनसनी फैल गई। मां ने वन बिलार अथवा अन्य कोई छोटा मांसभक्षी जानवर के उठाकर ले जाने की आशंका जताई थी लेकिन, सोमवार दोपहर बच्ची का शव नाले के भीतर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
jhansi murder case
- फोटो : अमर उजाला
नाले के भीतर जिस तरह से बच्ची का शव बरामद हुआ, उससे जानवर के उठाए जाने की संभावना कम थी। ऐसे में पुलिस को बच्ची के करीबियों पर शक हुआ।
पड़ोसियों का कहना है कि बच्ची के पिता नसीम और उसकी मां रिजवाना का निकाह करीब तीन वर्ष पहले हुआ था। दोनों का यह दूसरा विवाह है।
पड़ोसियों का कहना है कि बच्ची के पिता नसीम और उसकी मां रिजवाना का निकाह करीब तीन वर्ष पहले हुआ था। दोनों का यह दूसरा विवाह है।
विज्ञापन
jhansi murder case
- फोटो : अमर उजाला
मां रिजवाना जालौन के थाना कोटरा के ग्राम सैदनगर की रहने वाली है। उसने पहले उरई में निकाह किया था। उससे अलग होने के बाद नसीम से निकाह किया। वहीं, नसीम की पत्नी अनबन होने से उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से नसीम अकेले रहता था।