फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव अफेयर में मार डाला: बहन के प्रेमी को आखिरी सांस तक पीटा... फिर घर में लाश रख दिनभर की मुर्गा और दारू पार्टी

Tue, 17 Jan 2023 12:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Jan 2023 12:30 PM IST
विज्ञापन
jhansi murder case Eight men thrashed sister boyfriend till he died in Jhansi
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
झांसी के तालपुरा निवासी युवक अरुण परिहार की हत्या बड़ी ही बेरहमी के साथ की गई। आठ लोग अरुण को कमरे में बंद करके तब तक पीटते रहे जब तक वह मर न गया। खून की उल्टी उसे होने लगी थी। शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं था जहां चोट न पहुंचाई हो। पुलिस ने नामजद नौ लोगों में पांच को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड से जुड़ीं कई अहम जानकारियां हासिल की हैं। तालपुरा निवासी अरुण परिहार (27) पुत्र महाराज सिंह परिहार पेशे से मैकेनिक था। शनिवार को उसका शव उनाव में पहूंज नदी में उतराता मिला। पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया कि वह कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती से प्रेम करता था। युवती के भाइयों से अरुण की दोस्ती थी। युवती की 8 दिसंबर को सगाई हुई। परिजनों ने अरुण को नहीं बुलाया लेकिन अरुण शराब के नशे में वहां पहुंच गया। यहां उसने जमकर हंगामा किया। 
jhansi murder case Eight men thrashed sister boyfriend till he died in Jhansi
फाइल फोटो
यह बात युवती के भाई नितिन एवं अंकित को नागवार गुजरी। इन लोगों ने अरुण को सबक सिखाने का मन बना लिया। दारू पार्टी के नाम पर 12 दिसंबर को अरुण को एक घर में बुलाया गया। यहां पहले से नितिन एवं अंकित समेत नंदराम, उसकी पत्नी मीना, विकास, विशाल, ऋतिक, चंदू एवं राहुल मौजूद थे। 

 
jhansi murder case Eight men thrashed sister boyfriend till he died in Jhansi
फाइल फोटो
अरुण के पहुंचने पर सब ने पहले शराब पी। इसके बाद सभी ने अरुण को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। अरुण छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन, किसी का दिल नहीं पसीजा। रात दस बजे से लेकर भोर पांच बजे तक लाठी-डंडों और लात-घूसों से उसकी पिर्टाई करते रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jhansi murder case Eight men thrashed sister boyfriend till he died in Jhansi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार गहरी चोट आ जाने से उसकी मौत हो गई। एसएसपी राजेश एस के मुताबिक अरुण के भाई छोटू की तहरीर पर सभी नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं थाना पुलिस का कहना है पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है शेष की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
jhansi murder case Eight men thrashed sister boyfriend till he died in Jhansi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घर में लाश रखकर दिन भर करते रहे दारू पार्टी
आठों आरोपियों ने अरुण को शुक्रवार भोर तक पीटा। उसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। हत्यारों ने अरुण की लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई लेकिन तब तक सुबह हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने लाश को कमरे में बंद कर दिया और वहीं मुर्गा पका कर रात भर दारू पार्टी करते रहे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed