फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव मैरिज के लिए मां ने बेटे को मारा!: ससुर बोला- पोता बन रहा था बाधा, प्रेमी संग बहू ने किया सुरेंद्र का कत्ल

Sun, 15 Jan 2023 05:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 Jan 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Hurt by mother love marriage son ate poison father-in-law accused daughter-in-law of murder in jhansi
मृतक के दादा सीताराम (बाएं), सुरेंद्र (मध्य) और मां ऊषा (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

झांसी में मां द्वारा प्रेमी से लव मैरिज करने से आहत बेटे ने जहर खाकर जान देने के मामले में मृतक के दादा ने बहू पर बड़ा आरोप लगाया है। मृतक सुरेंद्र के दादा सीताराम ने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग बहू के संबंध पर एतराज जता रहे थे। बहू किसी की बात नहीं मान रही थी। सुरेंद्र उन दोनों के बीच बाधक था। इसी वजह से प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने अपने बेटे की हत्या करा दी। पोस्टमार्टम हाउस से सुरेंद्र की मां घर पहुंची लेकिन, ससुराल पक्ष के लोग घर में घुसने नहीं दे रहे थे। उधर, मऊरानीपुर इंस्पेक्टर के मुताबिक अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।

Hurt by mother love marriage son ate poison father-in-law accused daughter-in-law of murder in jhansi
मृत सुरेंद्र - फोटो : अमर उजाला

ये था पूरा मामला
मृतक सुरेंद्र की मां ने शुक्रवार को महिला कोर्ट में अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली। इस बीच बेटे ने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे यहां शनिवार की सुबह को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि युवक के पिता की मौत 10 साल पहले हो गई थी।

Hurt by mother love marriage son ate poison father-in-law accused daughter-in-law of murder in jhansi
मृतक सुरेंद्र की मां ऊषा - फोटो : अमर उजाला

पति की मौत के बाद ऊषा को हो गया राजू से प्यार
परिजनों के मुताबिक सुरेंद्र (19) के पिता बिहारी लाल की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। एक बेटे समेत तीन बहनों के लालन-पालन का जिम्मा उसकी मां ऊषा देवी (34) पर आ गया। ऊषा बच्चों को लेकर मऊरानीपुर आ गई। मजदूरी करके चारों बच्चों का लालन-पालन करने लगी। इसी दौरान मथुपुरा निवासी युवक राजू (25) से उसका परिचय हो गया। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसकी भनक जब सुरेंद्र को लगी तब उसने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद ऊषा ने राजू से विवाह करने की बात कही। इस पर सुरेंद्र नहीं माना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hurt by mother love marriage son ate poison father-in-law accused daughter-in-law of murder in jhansi
मृतक सुरेंद्र के दादा सीताराम - फोटो : अमर उजाला

मां को सुरेंद्र ने बहुत समझाया पर उसने एक न मानी
सुरेंद्र के विरोध की परवाह किए बिना उसकी मां पिछले तीन माह से राजू के साथ मथुपुरा में रह रही थी। यह बात सुरेंद्र को बहुत नागवार गुजरी। शुक्रवार को मां कोर्ट मैरिज करने जा रही थी। यह बात जब सुरेंद्र को मालूम चली तब वह मां को समझाने मथुपुरा गया। वहां उसका मां से झगड़ा हो गया। इसके बाद मऊरानीपुर आकर उसने घर में जहर खा लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। घबराकर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां शनिवार सुबह सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। मां समेत उसकी बहनें पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई। यहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां ऊषा बेटे को याद करके बिलख-बिलखकर रोती रही। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Hurt by mother love marriage son ate poison father-in-law accused daughter-in-law of murder in jhansi
मृतक सुरेंद्र - फोटो : अमर उजाला

दोस्तों के मजाक बनाने से परेशान था सुरेंद्र
उसके मां के शादी करने की तैयारी पर सुरेंद्र के दोस्त उसे चिढ़ाते थे। यह बात उसने अपनी मां को बताई। राजू की जाति भी अलग थी। सुरेंद्र इस बात से भी नाराज था। इन सब बातों को लेकर उसका मां से झगड़ा हुआ। इसके बाद घर में आकर उसने जहर खा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed