{"_id":"63cb548d48a15c59950fe848","slug":"gay-love-story-live-in-relationship-for-five-years-girlfriend-infidelity-exposed-by-whatsapp-chat-2023-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समलैंगिक प्यार की दास्तान: पांच साल से लिव इन रिलेशन में थे...अब व्हाट्सएप चैट से पकड़ी गई प्रेमिका की बेवफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समलैंगिक प्यार की दास्तान: पांच साल से लिव इन रिलेशन में थे...अब व्हाट्सएप चैट से पकड़ी गई प्रेमिका की बेवफाई
Sat, 21 Jan 2023 08:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:27 AM IST
विज्ञापन
gay love story
- फोटो : अमर उजाला
जिसके प्यार में युवती ने जेंडर बदलवाने के लिए सर्जरी कराई, 12 लाख रुपये खर्च किए वही प्रेमिका अब उसे धोखा दे गई। प्रेमिका ने अपना दूसरा प्यार ढूंढ़ लिया और सना से सोहेल बनी को युवती को छोड़ दिया। परेशान सोहेल ने कोर्ट की शरण ली, कोर्ट से नोटिस जारी किया लेकिन प्रेमिका हाजिर नहीं हुई। गैरजमानती वारंट जारी होने पर झांसी पुलिस ने उसे अरेस्ट किया और कोर्ट में पेश किया, यहां उसे जमानत पर आजाद कर दिया। दरअसल, झांसी में समलैंगिक प्यार में पड़ीं दो लड़कियों के बीच का यह मामला है। थाना बबीना के खैलार गांव की रहने वाली लड़की ने प्रेमिका की खातिर 12 लाख रुपये खर्च करके जेंडर चेंज (लिंग परिवर्तन) करा लिया लेकिन, उसी प्रेमिका ने किसी लड़के के चक्कर में उसे धोखा दे डाला।
सना खान और सोनल
- फोटो : अमर उजाला
बबीना के खैलार इलाके में रहने वाली सना खान एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पद पर काम करती थी। वर्ष 2016 में वह प्रेमनगर इलाके में किराए के मकान पर रहती थी। यहां मकान मालिक की बेटी सोनल श्रीवास्तव (26) से उसकी दोस्ती हो गई।
सना खान और सोनल
- फोटो : अमर उजाला
धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। यह बात जब सोनल के परिजनों को पता चली तब उन्होंने 10 अगस्त 2017 को सना से घर खाली कर लिया। इस बात पर सोनल का घरवालों से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह सना के साथ रहने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सना खान और सोनल
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सोनल के घर छोड़ने से नाराज उसके परिजनों ने बबीना थाने में शिकायत कर दी। इस मामले में थाने में 18 सितंबर 2017 को इकरारनामा हुआ और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसके बाद सना ने अपना लिंग परिवर्तन कराने का निर्णय लिया और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में जून 2020 में ऑपरेशन कराने के बाद वह लड़की से लड़का बन गई। सना ने अपना नाम बदलकर सोहेल खान कर लिया।
विज्ञापन
सना और सोनल
- फोटो : अमर उजाला
पांच साल से थे लिव इन रिलेशन में
सोनल के घर छोड़कर आने के बाद से दोनों वर्ष 2017 से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। इस दौरान कई बार अपने घर बदलने पड़े। लोगों को जब उनके रिश्ते के बारे में मालूम चलता तब वह लोग उनको वहां रहने नहीं देते थे। इस वजह से वह दोनों कहीं भी अधिक दिनों तक नहीं रह पाए।
सोनल के घर छोड़कर आने के बाद से दोनों वर्ष 2017 से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। इस दौरान कई बार अपने घर बदलने पड़े। लोगों को जब उनके रिश्ते के बारे में मालूम चलता तब वह लोग उनको वहां रहने नहीं देते थे। इस वजह से वह दोनों कहीं भी अधिक दिनों तक नहीं रह पाए।