फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुबानी जंग तेज: ओम प्रकाश राजभर बोले- अखिलेश यादव अपनी भाभी और चाचा को संभाल नहीं पाए, मुझे क्या संभालेंगे

Mon, 25 Jul 2022 05:09 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Jul 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar said Akhilesh Yadav could not handle his bhabhi and uncle shivpal yadav
जौनपुर में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के साथ 'तलाक' के बाद अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जुबानी जंग तेज कर दी है। जौनपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी भाभी और चाचा को संभाल नहीं पाए। ऐसे में वो मुझे क्या संभालेंगे।

दूसरे गठबंधन में जाने से संबंधित सवाल पूछे जाने पर राजभर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से बात हो रही है। हालांकि अंतिम फैसला विधायकों संग बैठक के बाद लेंगे। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर रविवार को युवा मोर्चा की समीक्षा बैठक करने के लिए जौनपुर पहुंचे।

मीडिया से बात करते हुए सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। निषाद पार्टी के संजय निषाद और आजम खां पर तंज कसा तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह की प्रशंसा की। आपने सपा से गठबंधन क्यों किया था, इसपर सुभासपा प्रमुख ने चुटकी लेते हुए कहा कि आदमी जब कभी जानबूझकर जहर खा लेता है। ओमप्रकाश और क्या-क्या बोले वो नीचे की स्लाइड्स में देखें। 

Om Prakash Rajbhar said Akhilesh Yadav could not handle his bhabhi and uncle shivpal yadav
जौनपुर में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

सुभासपा अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने तलाक दे दिया है और मैंने कबूल कर लिया है। अब बसपा से बात हो रही है। हालांकि पार्टी की बैठक होगी। हमारे विधायक जो फैसला लेंगे वही हम करेंगे। 

Om Prakash Rajbhar said Akhilesh Yadav could not handle his bhabhi and uncle shivpal yadav
जौनपुर में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में टिकट देने में भी पक्षपात करते थे। सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग लोगों को टिकट दिया करते थे। वे अपने चाचा शिवपाल, भाभी अपर्णा यादव और परिवार तक को नहीं संभाल पाए। अखिलेश अगर अपने परिवार को नहीं संभाल पा रहे हैं तो हमें कहां से संभालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar said Akhilesh Yadav could not handle his bhabhi and uncle shivpal yadav
जौनपुर में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अपने सामने किसी की नहीं सुनते हैं।  उन्होंने कहा कि यूपी की राजनीति में एसी की हवा खराब हो गई है। नेता इससे बाहर निकलना नहीं चाह रहे हैं। 

विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar said Akhilesh Yadav could not handle his bhabhi and uncle shivpal yadav
जौनपुर में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

मीडिया से बातचीच में ओपी राजभर में मायावती और अमित शाह की तारीफ भी की। कहा कि अमित शाह और मायावती भी एसी में भले रहते हैं, लेकिन वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हैं। उनकी सुनते हैं। जो सपा में नहीं दिखी। बताया कि बसपा के साथ जाने का फैसला अभी नहीं लिया है। वक्त आने पर देखा जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed