अग्निपथ योजना के विरोध की आग में शनिवार को जौनपुर सुलग उठा। बदलापुर और सिकरारा क्षेत्र में प्रदर्शनकारी युवाओं ने आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की। रोडवेज की दो बसें, पुलिस की जीप और दो बाइकें आग के हवाले कर दीं। राज्य सूचना आयुक्त प्रमोद तिवारी के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन पर हमला कर दिया। 10 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कई स्थानों पर पुलिस और उपद्रवी आमने-सामने आ गए।
इन घटनाओं में मछलीशहर, सिकरारा थानाध्यक्ष समेत 24 पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग करने के साथ आंसू गैस और मिर्ची के गोले दागे। बदलापुर और सिकरारा इलाके में हुए भारी बवाल के दौरान उपद्रवियों को किसी की भी जान की परवाह नहीं थी। वे उग्र होकर पथराव कर वाहनों को आग के हवाले कर दे रहे थे। पुलिस पर जमकर पथराव किया। उग्र भीड़ के सामने पुलिस बेबस नजर आई। स्थिति नियंत्रित करने के लिए खुद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी अजय कुमार साहनी को मोर्चा संभालना पड़ा।
2 of 10
अग्निपथ को लेकर जौनपुर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित बरगुदर पुल और लाला बाजार के बीच सवा घंटे तक दो सौ से अधिक युवकों ने जमकर बवाल काटा। सड़क पर लाठी डंडा लेकर उतरे इन युवाओं ने रोडवेज की चार बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मछलीशहर कोतवाल की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही एसआई की बुलेट बाइक और कोबरा टीम की अपाची फूंक दी।
3 of 10
अग्निपथ को लेकर जौनपुर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
पथराव में मछलीशहर और सिकरारा थानाध्यक्ष का सिर फट गया, जबकि कई सिपाही घायल हो गए। दो घंटे तक जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर अफरातफरी की स्थिति रही। डीएम मनीष कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल, एएसपी शैलेंद्र सिंह के साथ पीएसी के जवानों ने कड़ा रुख अख्तियार किया। जिसके चलते उपद्रव करने वाले खेतों के रास्ते भागने में सफल रहे।
4 of 10
अग्निपथ को लेकर जौनपुर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तुपुर, इंदिरा चौक, पुरानी बाजार में करीब दो सौ से अधिक युवाओं ने प्रदर्शन किया। पथराव के साथ ही चंदौली डिपो की बस को आग के हवाले कर दिया। वाराणसी से लखनऊ जा रहे राज्य सूचना आयुक्त प्रमोद तिवारी के स्कोर्ट पर भी प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया। घटना में सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव व सिपाही राम सुजान यादव, पंकज कुमार,योगेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
5 of 10
अग्निपथ को लेकर जौनपुर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही कुलदीप पांडेय का दाएं पैर का घुटना टूट गया, जबकि सिपाही राम सुजान यादव का हाथ टूट गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाा गया। थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष कुमार शुक्ल भी पथराव में घायल हो गए। 10.35 बजे डीएम व एसपी अजय साहन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थिति सामान्य धीरे-धीरे हुई।