फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल के गाजीपुर-बलिया में गंगा में मिली 140 लाशों को दफनाया, पुलिस ने बढ़ाया पहरा

Wed, 12 May 2021 03:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 12 May 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies found in ganga from jaunpur ballia buried
गाजीपुर में गंगा किनारें मिली लाशें

पूर्वांचल के गाजीपुर और बलिया में गंगा में मिली लाशों ने सनसनी फैला दी थी। दोनों जिलों में प्रशासन ने शवों का कहीं अंतिम संस्कार करा दिया तो कहीं गड्ढा खोदकर दफना दिया गया है। कोरोना का संक्रमण शहर से लेकर गांव तक पहुंच गया है। स्थानीय लोगों कहना है कि गंगा में लाशें आसपास के गांव से आई होंगी, जो कोरोना से मौत के बाद लकड़ियों का अभाव में दाह संस्कार नहीं कर पाए होंगे। उन्होंने गंगा में बहा दी होंगी। गाजीपुर-बलिया में जहां लाशें मिली है, वहां जिला प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। बिहार के बक्सर में गंगा में लाशें मिलने के बाद सोमवार की देर शाम से बलिया और गाजीपुर जिले में गंगा में लाशें मिलने का सिलसिला शुरू हुआ था। इसके बाद से प्रशासन से मंगलवार की देर रात तक लाशों को दफना दिया। गाजीपुर जिले में अंतिम संस्कार को लेकर कई इलाकों से पहुंचने वाले शवों को जलाया जा रहा है। इधर मंगलवार की देर रात तक धरम्मरपुर गंगा घाट के किनारे मिले 123 शवों को दफना दिया गया। देखें अगली स्लाइड्स...।

Dead bodies found in ganga from jaunpur ballia buried

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के धरम्मपुर गंगा के किनारे लगे शवों की संख्या अधिक होने खुदाई के लिए मंगलवार दोपहर में पोकलेन बुलानी पड़ी थी। इस दौरान लोगों को उधर जाने से रोक दिया गया था। इसी तरह सेवराई तहसील के नरवा घाट, सोझवा घाट, पंचमुखी घाट और बुलाकिया दास मठिया घाट के शवों को सोमवार देर रात से लेकर सुबह आठ बजे तक दर्जनों कर्मचारियों, ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से किनारे ही गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

Dead bodies found in ganga from jaunpur ballia buried

इसके बावजूद गंगा के कटान वाले क्षेत्रों में शव दिखाई पड़े। स्थानीय लोग इन शवों को भी दफनाने में जुटे रहे। साथ ही गंगा के तटवर्ती इलाकों में चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कराया गया। डीएम गाजीपुर एमपी सिंह ने कहा कि अपने यहां शव मिलने की कोई संख्या नहीं है। टीम लगाई गई है, जो गंगा घाटों के किनारे सत्यापन करने में जुटी हुई है और शव मिलने पर उन्हें दफनाने का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead bodies found in ganga from jaunpur ballia buried

बलिया में 17 शव मिले
बलिया जिले के थाना नरही क्षेत्र अंतर्गत बलिया-बक्सर पुल के नीचे गंगा नदी के तट पर सोमवार की शाम को कुछ दिन पुराने क्षत-विक्षत अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। इसकी जांच उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की गई। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि सभी शवों का उचित तरीके से गंगा नदी के तट पर ही पुलिस एवं प्रशासन की उपस्थिति में अंतिम संस्कार करा दिया गया। उक्त शवों के आने के स्रोत की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि गंगा किनारे कोटवा नारायणपुर से लेकर मांझी घाट तक कमावेश यही स्थिति है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने भरौली व उजियार घाट पर  कुल 17 शवों को दफनाया।

विज्ञापन
Dead bodies found in ganga from jaunpur ballia buried

इसके अलावा जयप्रकाश नगर क्षेत्र के मांझी घाट के पास भी मंगलवार को दो शवों को देखा गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को प्रशासन पूरी तरह हरकत में आया। मामले में बलिया डीएम अदिति सिंह ने कहा कि थाना नरही क्षेत्र अंतर्गत बलिया-बक्सर पुल के नीचे गंगा नदी के तट पर सोमवार की शाम को कुछ दिन पुराने क्षत-विक्षत अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। इसकी जांच उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की गई। सभी शवों का उचित तरीके से गंगा नदी के तट पर ही पुलिस एवं प्रशासन की उपस्थिति में अंतिम संस्कार करा दिया गया। उक्त शवों के आने के स्रोत की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed