फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Double Murder: कातिलों ने खाना खाया, सोए और रात को उठ रेत दिया दो बच्चियों का गला, भतीजा निकला भेड़िया

Fri, 24 Jan 2025 05:36 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Jan 2025 05:36 AM IST
सार

Hathras Murder News: हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र में एक शिक्षक परिवार में बेहद गंभीर घटनाक्रम में दो बेटियों की चाकू से हत्या की गई है और शिक्षक दंपती को घायल किया है। दोनों ही हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
Hathras Double Murder Teacher’s Daughters Killed by Nephew Couple Injured in Brutal Attack
सृष्टि (ऊपर वाली) और विधि (नीचे वाली) - फोटो : अमर उजाला

Hathras Crime News: यूपी के हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र की आशीर्वाद धाम कॉलोनी में बुधवार रात दिलदहला देने वाली घटना में शिक्षक की दो नाबालिग बेटियों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शिक्षक और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस वारदात को शिक्षक के रिश्ते के भतीजे ने अपने दोस्त के साथ अंजाम दिया और शोरशराबे के बीच दोनों भाग गए।



आगरा रोड की नवविकसित कॉलोनी में बुधवार आधी रात साढ़े 12 बजे हुई इस वारदात की खबर पर भीड़ जमा हो गई। डीआईजी-एसपी सहित आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मुकदमा दर्ज कर घटना के कारणों की जांच व आरोपियों की तलाश जारी है।
 

Hathras Double Murder Teacher’s Daughters Killed by Nephew Couple Injured in Brutal Attack
जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

रात को दोस्त संग आया था भतीजा विकास
मूल रूप से फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र के गांव किशनपुर कपालिया के छोटेलाल गौतम चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई स्थित जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में भूगोल के प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। पिछले चार वर्ष से आशीर्वाद धाम कॉलोनी में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। घटना के वक्त घर में छोटेलाल, पत्नी वीरांगना के अलावा दो बेटी सृष्टि (12) और विधि (6) भी थीं। 

वीरागंना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे छोटेलाल गौतम के रिश्ते का भतीजा विकास अपने दोस्त के साथ उनके घर पहुंचा। खाना खाने के बाद विकास व उसका दोस्त छोटेलाल के कमरे में सो गए, जबकि पत्नी बेटियों को लेकर लॉबी में सो गईं। इसी बीच रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक विकास ने साथी की मदद से पहले दोनों बेटियों का मुंह दबाकर चाकू से गला रेतकर कत्ल किया। इसी बीच मां की नींद टूटी और वह उनसे बचने के लिए भागी तो उसका भी पकड़कर चाकू से गला रेता और फिर छोटेलाल को भी चाकू प्रहार कर घायल कर दिया।
 

Hathras Double Murder Teacher’s Daughters Killed by Nephew Couple Injured in Brutal Attack
आशीर्वाद धाम कॉलोनी में दो बच्चियों की गला रेतकर हत्या के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शोर सुन भागे कातिल
वीरांगाना के शोर पर मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाले किरायेदार बैंककर्मी जाग गए, उसने भी शोर मचा दिया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसी बीच विकास व उसका साथी अपना बैग, महिला के मोबाइल आदि सामान लेकर भाग गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेज दिया गया। जहां उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बनी हुई है।

बाद में फील्ड यूनिट के साथ डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा, एएसपी आदि भी मौका मुआयना करने पहुंचे। फिलहाल मामले में घायल महिला वीरांगना की तहरीर पर छोटेलाल के भतीजे विकास व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या व हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें कारणों का उल्लेख नहीं किया है। पुलिस की चार टीमें दोनों की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Double Murder Teacher’s Daughters Killed by Nephew Couple Injured in Brutal Attack
आशीर्वाद धाम कॉलोनी में दो बच्चियों की गला रेतकर हत्या के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र में एक शिक्षक परिवार में बेहद गंभीर घटनाक्रम में दो बेटियों की चाकू से हत्या की गई है और शिक्षक दंपती को घायल किया है। दोनों ही हालत खतरे से बाहर है। प्रकरण में रिश्ते के भतीजे व उसके अज्ञात साथी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनकी तलाश जारी है। बाकी कारणों को लेकर भी जांच जारी है। -प्रभाकर चौधरी, डीआईजी रेंज अलीगढ़
 
विज्ञापन
Hathras Double Murder Teacher’s Daughters Killed by Nephew Couple Injured in Brutal Attack
मृत बच्चियां - फोटो : अमर उजाला

ये दर्ज कराया मुकदमा
प्रकरण में जानकारी देते हुए एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि घटना का मुकदमा शिक्षक की पत्नी वीरांगना की तहरीर पर लिखा गया है। वीरांगना ने रिपोर्ट में कहा है कि घटना रात करीब 12:30 बजे की है। नामजद विकास पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम किशनपुर कपलिया थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर अपने साथी को लेकर रात करीब नौ बजे उनके यहां पहुंचे, जिन्हें घर में रोक लिया था। जब हम लोग सो गये थे तो विकास व उसके साथी ने चाकू से मेरे व पति के ऊपर जान से मारने की नियत से गले पर वार किया। उससे पहले मेरी दो बेटी सृष्टी गौतम व विधि गौतम की हत्या कर चुका था। उनके भी चाकू से गर्दन पर वार किया था। शोर मचाने पर विकास व उसका साथी अपना बैग व मेरे मोबाइल को लेकर भाग गए। बाद में पड़ोसियों की मदद से पुलिस आई और हम घायलों को पहले जिला अस्पताल और फिर जेएन मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उपचार के बाद अब कुछ होश आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed