Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Family Protests With Body

चंदपा: शव रखकर सवा घंटे तक हंगामा, आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग

Thu, 12 Nov 2026 10:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 12 Nov 2026 10:07 PM IST
सार

चंदपा के बिसाना में मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शव रखकर सवा घंटे तक हंगामा किया।

विज्ञापन
Family Protests With Body
पोस्टमार्टम से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करतीं मानवेंद्र की मां अंजना - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोस्टमार्टम के बाद बिसाना गांव में मानवेंद्र का शव पहुंचते ही परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इन्कार कर दिया। उनकी मांग थी कि आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और एसओ चंदपा के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने 24 घंटे में गिरफ्तारी व एसओ के खिलाफ जांच कराने का आश्वासन दिया। करीब सवा घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। बृहस्पतिवार की सुबह से पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए जद्दोजहद कर रही थी। जैसे-तैसे परिजनों को राजी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


शाम को 6:15 बजे शव गांव पहुंचा। यहां शव आते ही कोहराम मच गया। पुलिस को पहले से ही हंगामे की आशंका थी, इसलिए पोस्टमार्टम हाउस से गांव तक पुलिस साये की तरह साथ रही। गांव में सादाबाद, सहपऊ, मुरसान, कोतवाली सदर व महिला थाने के प्रभारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। क्यूआरटी भी लगाई गई। घर पर शव पहुंचने के दौरान महिलाओं ने हमलावरों व पुलिस को कोसना शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी पर सीओ गांव पहुंचे और परिजनों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। देर शाम 7:30 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई हैं। हर संभव स्थानों पर दबिश दी जा रही है। परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed