फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुले कुलदीप के कई राज: जिसने खुद आकर दो साल तक लुटाया प्यार, उसी प्रिया पर दाग दी गोली; फिर उड़ाई खुद की कनपटी

Fri, 10 Jan 2025 06:04 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Jan 2025 06:04 PM IST
सार

मोहल्ला श्यामनगर में अचानक गोलियों की आवाज सुनकर लोग सहम गए। बाद में खून से लथपथ युवती और सिपाही का शव देख लोगों के दिल दहल गए। घटना से पहले दोनों के बीच विवाद होने की बात भी सामने आ रही है।

विज्ञापन
door of room closed body of constable kuldeep inside Priya writhing in pain
कुलदीप ने प्रिया को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

दरवाजा बंद...अंदर पड़ी थी सिपाही कुलदीप की लाश, बेड पर खून से लथपथ युवती तड़प रही थी। पास में एक पिस्टल और एक 315 बोर का तमंचा व इसी बोर के दो खोके पड़े थे। सिपाही का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था और युवती बेड पर पड़ी थी। घटना स्थल के साक्ष्य चीख-चीखकर कह रहे हैं कि सिपाही ने युवती को गोली मारकर आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस दोनों के एक-दूसरे को भी गोली मारने के बिंदु पर भी जांच कर रही है।

door of room closed body of constable kuldeep inside Priya writhing in pain
कुलदीप के घर में खड़ी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

दरवाजा काटकर अंदर घुसी पुलिस
एक माह पहले तक कुलदीप भाटी कोतवाली चंदपा में तैनात थे। जलेसर रोड पर सड़क दुर्घटना में पैर टूट जाने के चलते पुलिस लाइन में ट्रांसफर कर दिए गए थे। वर्तमान में न्यायालय परिसर में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। जलेसर रोड के मोहल्ला श्यामनगर में बृजमोहन के मकान में कपड़ों की सिलाई करने वाले विष्णु भूतल पर किराये पर रहते हैं। दूसरी मंजिल पर कुलदीप भाटी किराये पर रहते थे। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे गोलियां चलने की सूचना विष्णु ने ही सबसे पहले मकान मालिक को दी थी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंची। जीने के दरवाजे और कुलदीप के कमरे के दरवाजे भीतर से बंद थे। जिन्हें कटवाकर और तोड़कर पुलिस भीतर घुसी।

door of room closed body of constable kuldeep inside Priya writhing in pain
कमरे में तलाशी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति
अंदर देखा तो एक पिस्टल और एक 315 बोर का तमंचा और दो खोके मौके पर पड़े थे। लेकिन पिस्टल का कोई खोखा नहीं मिला है। माना जा रहा है कि पिस्टल से गोली नहीं चली और उसमें कारतूस फंस गया। इसके बाद सिपाही कुलदीप ने 315 बोर के तमंचे से घटना की गई। पिस्टल को फॉरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा रहा है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
door of room closed body of constable kuldeep inside Priya writhing in pain
कुलदीप के घर के बाहर खड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

घटना से पहले सिपाही और युवती के बीच हुआ था विवाद
मोहल्ला श्यामनगर में अचानक गोलियों की आवाज सुनकर लोग सहम गए। बाद में खून से लथपथ युवती और सिपाही का शव देख लोगों के दिल दहल गए। घटना से पहले दोनों के बीच विवाद होने की बात भी सामने आ रही है।

कमरे में चली दो गोलियां
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच हो रहे विवाद और शोर की आवाज राह चलते लोगों ने भी सुनी। इसके बाद अचानक गोली चलने और युवती के चीखने की आवाज आई। इसके चलते लोग सहम गए। किरायेदार ने अन्य लोगों और मकान मालिक को जानकारी दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। लोगों का कहना है कि तीन गोलियां चलने की आवाज उन्होंने सुनी, लेकिन मौके पर दो ही खोखे मिले हैं। इससे साफ हो रहा है कि दो ही गोलियां चली हैं। 

विज्ञापन
door of room closed body of constable kuldeep inside Priya writhing in pain
कुलदीप भाटी - फोटो : अमर उजाला

दो साल से था युवती का कुलदीप के पास आना जाना
बताया जा रहा है कि करीब दो साल से युवती का सिपाही कुलदीप के मकान पर आना जाना था। दोनों में मित्रता थी। पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस दोनों के कॉल डिटेल निकालने के साथ साथ घटना के अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed