फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत चुनाव: जीत का जश्न मना रहे प्रधान समर्थकों ने डीजे पर जबरन कराया लड़की से नाच, नागिन डांस पर बवाल

Wed, 05 May 2021 05:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 05 May 2021 05:33 AM IST
विज्ञापन
panchayat election: pradhan supporters forced  girl to be dance on DJ
डीजे पर जबरन लड़की को नचाया - फोटो : amar ujala
पंचायत चुनाव में हमीरपुर के राठ में प्रधानी का चुनाव जीत कर जश्न मना रहे समर्थकों ने गांव की लड़की को जबरन डीजे पर नचाया। विरोध करने पर लड़की व उसके पिता से मारपीट कर महिलाओं से अभद्रता की। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 


 
Trending Videos
panchayat election: pradhan supporters forced  girl to be dance on DJ
डांस के दौरान हुआ बवाल - फोटो : amar ujala
मझगवां थाने के खड़ाखर गांव निवासी एक महिला ने बताया रविवार को गांव में प्रधान पद का चुनाव जीतने पर कुछ लोगों ने उनके दरवाजे पर गोले दागे। आरोपी रात भर भद्दी-भद्दी नारेबाजी करते रहे। दरवाजे के बाहर हुड़दंग होने पर पति-पत्नी अपने घर में दुबके रहे। सुबह उक्त लोगों ने पूरे गांव में डीजे बजाकर नाच-गाना किया। बताया वह अपनी भतीजी के साथ घर से निकलीं।

 
panchayat election: pradhan supporters forced  girl to be dance on DJ
डीजे पर नागिन डांस को लेकर बवाल - फोटो : amar ujala
तभी आरोपियों ने उनकी भतीजी को जबरन पकड़ कर डीजे पर नचाया। आवाज सुनकर जब तक वह लोग मौके पर पहुंचे आरोपी उन्हें व उनकी भतीजी को जमीन पर गिराकर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उनके पति आदि के साथ मारपीट की। रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
panchayat election: pradhan supporters forced  girl to be dance on DJ
जबरन नचाने पर हुआ बवाल - फोटो : amar ujala
मझगवां एसओ रामजीत सिंह गौड़ ने कहा तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। बतादें कोरोना संक्रमण को देखते हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में विजय जुलूस व जश्न पर रोक लगा रखी है। कोर्ट के उक्त आदेश को लागू कराने में स्थानीय प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।

 
विज्ञापन
panchayat election: pradhan supporters forced  girl to be dance on DJ
प्रधान समर्थकों ने मचाया उत्पात - फोटो : amar ujala
खड़ाखर गांव में नवनिर्वाचित प्रधान के समर्थकों ने पूरे गांव में डीजे बजाकर नाचगाना किया जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे। उक्त जश्न के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मगर इस पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन की निगाह नहीं पड़ी। जीत के जश्न में दूसरे पक्ष से विवाद होने पर शिकायत थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed