फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमीरपुर हत्याकांड: सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पांच बार वार कर चाकू से काटा पति का गला; उंगलियां भी कटी थीं

Tue, 01 Apr 2025 08:24 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 01 Apr 2025 08:24 PM IST
सार

हत्या की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस व मीडिया कर्मियों को अनीता गुमराह करती रही। कहा कि वह और उसका पति घर में मौजूद थे। तभी अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर किसी धारदार हथियार से उसके पति की हत्या कर दी और बीच बचाव में वह घायल हो गई।

विज्ञापन
Hamirpur murder case Post-mortem report revealed husband throat slit with a knife after stabbing him five time
अरविंद की फाइल फोटो और हत्यारोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने धारदार औजार से से हमला कर हत्या कर दी थी। कुछ ही देर बाद पुलिस पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आठ से दस वार किए हैं।


 

Hamirpur murder case Post-mortem report revealed husband throat slit with a knife after stabbing him five time
हत्यारन पत्नी, मृतक अरविंद रैकवार और बेटा राजेश - फोटो : अमर उजाला

घड़ियाली आंसू बहाकर किया था पत्नी ने गुमराह करने की कोशिश
यूपी के हमीरपुर स्थित मुस्करा कस्बे के अरविंद रैकवार की सोमवार को पत्नी अनीता ने उसकी हरकतों से तंग आकर चाकू (बांका) से वारकर नृशंस हत्या कर दी थी। पहले उसने घड़ियाली आंसू बहाकर गुमराह करने की कोशिश की। परंतु कुछ ही देर बाद पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

Hamirpur murder case Post-mortem report revealed husband throat slit with a knife after stabbing him five time
पुलिस हिरासत में कातिल पत्नी - फोटो : अमर उजाला

गले के अलावा दोनों कंधों और उंगलियों पर किया था हमला
मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के दोनों कंधों पर चार घाव, हाथों की उंगलियां मामूली कटी हुई थीं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पति ने बचने का भरपूर प्रयास किया परंतु गर्दन में करीब पांच वार की वजह से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hamirpur murder case Post-mortem report revealed husband throat slit with a knife after stabbing him five time
कालित पत्नी व बेटा - फोटो : अमर उजाला

महिला ने क्यों अपने ही हाथों से मिटाया सुहाग?
वारदात के बाद सबके मन में एक ही सवाल था कि आखिर एक पत्नी ने अपने ही हाथों से पति की इतनी निर्मम हत्या क्यों की? जिसे देखों यही सवाल एक दूसरे से पूछ रहा था। हालांकि इस सवाल के जवाब के लिए बहुत लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ा और महिला ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वह पति की शराब पीने की लत से तंग आ चुकी थी। वारदात के दिन भी वह शराब पीकर आया था और उससे लड़ाई कर रहा था। उसने गुस्से में आकर बांका (चाकू) से उसकी गर्दन काट डाली। 

विज्ञापन
Hamirpur murder case Post-mortem report revealed husband throat slit with a knife after stabbing him five time
घर के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद मां ने बेटे को फोन कर घर बुलाया
बेटे राजेश ने बताया कि उसकी मां ने उसे फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है। उसे डॉक्टर के पास लेकर चलने के लिए कहा। जब वह घर पहुंचा तो पिता बेड पर मृत पड़े थे और मां के हाथ में खून लगा था। मां ने तब तक बेटे को हत्या की सच्चाई नहीं बताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जब पुलिस ने खुलासा किया तो बेटा भी मां की सच्चाई जानकर सन्न रह गया। उसे अपनी मां के इस कृत्य पर यकीन नहीं हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed