{"_id":"6ae24d6f6de3307b95063221","slug":"a-woman-reached-the-collectorate-while-performing-dandavat-prostrating-herself-repeatedly-and-pleaded-for-justice-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146945-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दंडवत करते हुए कलक्ट्रेट पहुंची महिला ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दंडवत करते हुए कलक्ट्रेट पहुंची महिला ने लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
हमीरपुर। मौदहा तहसील के डिकटोरा गांव निवासी एक महिला ने बुधवार को दंडवत करते हुए कलक्ट्रेट पहुंची और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। उसने पति के एक साल से लापता होने और जेठ-देवर पर मकान और जमीन से बेदखल करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने एसडीएम माैदहा को जांच के आदेश दिए हैं।
देवरती ने बताया कि उसके पति कैलाश चंद्र एक साल से लापता हैं। उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। आरोप है कि जेठ-देवर ने ही उसके पति को गायब कराया है। परिवार के लोगों ने उसे मकान से भी निकाल दिया है।
वह अपने दो बेटों के साथ ललपुरा क्षेत्र के पौथिया गांव स्थित मायके में रह रही है। उसकी करीब छह बीघा जमीन पर भी जेठ-देवर ने कब्जा कर लिया है। जमीन मौदहा तहसील के डिकटोरा मौजा में स्थित है।महिला ने आरोप लगाया कि परिवार के लोग उसके बेटों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उसने प्रशासन से पति की तलाश करने की मांग की। साथ ही जमीन पर कब्जा छुड़ाने और परिवार के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।