Hamirpur Murder Case: यूपी के हमीरपुर स्थित मुस्करा कस्बा में एक पत्नी ने अपने पति की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या भी सामान्य नहीं थी बल्कि बांका से पति की गर्दन काट डाली। घर की दीवारें और महिला के चेहरे पर खून के छींटे इस बात की गवाही दे रहे थे कि वारदात कितनी भयावह है। घटना की जानकारी जैसे ही आस-पास फैली तो पूरे इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच की।
हमीरपुर की 'हत्यारन' पत्नी: बांके से काटी पति की गर्दन, राज छिपाने के लिए बेटे को बुलाया; सच जान बेटा भी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 01 Apr 2025 06:46 PM IST
सार
Hamirpur Husband Murder Case: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक महिला ने पति की हत्या कर दी। पत्नी ने अपने शराबी पति की बांका से गर्दन काट डाली। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन