फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Blue House won the title by defeating Red House.

Hamirpur News: ब्लू हाउस ने रेड हाउस को हराकर जीता खिताब

Thu, 29 Oct 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Blue House won the title by defeating Red House.
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के सरस्वती पब्लिक स्कूल में आयोजित यूवान स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 के तीसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबले में ब्लू हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेड हाउस को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रेड हाउस और ग्रीन हाउस के बीच खेला गया जिसमें जीत दर्ज कर रेड हाउस ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में ब्लू हाउस और येलो हाउस की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लू हाउस ने फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया लेकिन ब्लू हाउस ने बाजी मार ली।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक सिद्धांत पांडेय ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed