फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई महीने से चल रही थी भाजपा सांसद-विधायकों में रार जो ऐसे आई बाहर और जमकर चले जूते

Thu, 07 Mar 2019 12:54 PM IST
शाहरुख खान उदयभान त्रिपाठी, अमर उजाला, संतकबीरनगर
उदयभान त्रिपाठी, अमर उजाला, संतकबीरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Mar 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
BJP MP MLA have been fighting  from several months know the reason
बीजेपी सांसद और विधायक भिड़े - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर से सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच मारपीट का संज्ञान भाजपा आलाकमान ने लिया है। हालांकि ऐसा अचानक नहीं हुआ। संतकबीरनगर जिले के भाजपा नेताओं में अंतर्कलह पहले कई महीने से चल रही थी। तीन महीने में पार्टी के किसी भी बड़े कार्यक्रम में सांसद और तीनों विधायक एक साथ नजर नहीं आए। कमल संदेश रैली में भी सभी पहुंचे जरूर, लेकिन रैली अलग-अलग निकाली थी।
BJP MP MLA have been fighting  from several months know the reason
sharad tripathi
खलीलाबाद लोस सीट के अलावा जिले की तीनों विधानसभा सीटों मेंहदावल, खलीलाबाद और धनघटा पर भाजपा का कब्जा है। मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल हियुवा से जुड़े रहे हैं और सीएम योगी के प्रबल समर्थक होने के चलते ही उन्हें विस चुनाव में टिकट मिला था। सांसद और विधायकों के बीच का गतिरोध पहले भी सार्वजनिक होता रहा है। इसी हफ्ते जब खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन का शिलान्यास किया गया तब भी मतभेद सामने आए थे।
BJP MP MLA have been fighting  from several months know the reason
sharad tripathi
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हर जिले में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में बूथ सम्मेलन कराया गया था। जिले का सम्मेलन खलीलाबाद शहर के एचआपीजी कॉलेज में हुआ था। कार्यक्रम के दौरान ही कुछ लोगों ने सांसद पर क्षेत्र में कम समय देने और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की थी। हालांकि, उस कार्यक्रम में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया था। बावजूद इसके नारेबाजी का वीडियो वॉयरल हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP MLA have been fighting  from several months know the reason
बीजेपी विधायक और सांसद में बहस - फोटो : अमर उजाला
इस वजह से सांसद, विधायक के बीच मारपीट का मामला भाजपा गोरखपुर क्षेत्र, जिला और महानगर इकाई में चर्चा का विषय रहा। संतकबीरनगर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का हिस्सा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सांसद, विधायक के बीच मारपीट ने सबको असहज कर दिया है। पार्टी आलाकमान को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह की अनुशासनहीनता पार्टी की साख खराब करेगी।
 
विज्ञापन
BJP MP MLA have been fighting  from several months know the reason
up mp mla fight - फोटो : पीटीआई
केंद्रीय नेतृत्व को भेजेंगे रिपोर्ट : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय का कहना है कि जब भी इस तरह कि घटनाएं हुई हैं तो उन्होंने तुरंत केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है। जनप्रतिनिधियों का आचरण भाजपा की कार्य संस्कृति के अनुरूप नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले हुई इस तरह की शर्मनाक घटना से कार्यकर्ता बेहद दुखी हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सांसद, विधायक को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा, फिर निलंबन की कार्रवाई होगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed